शिक्षा सरोकार : श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पांचवी आठवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

शिक्षा सरोकार : श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पांचवी आठवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

समिति ने खिलाई बच्चों को मिठाई

हरमुद्दा
रतलाम, 25 मार्च। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की  वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100% रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए।

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग एवं प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा में कुल 81 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 22 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं जिसमें नैवेद्य शर्मा ने (87 %), मोहम्मद साद ने( 86.25%),  समर सिंह (82%), आबेदीन मंसूरी ने( 82.75%)  व अलहान मोहम्मद ने (82 .25%) अंक हासिल किए हैं। वही कक्षा आठवीं  बोर्ड परीक्षा में 93 विद्यार्थी शामिल हुए थे तथा छवि पवार (93.67%) मिष्टि परिहार (91.50%), मोहम्मद अली (91.50%), कृपा सोलंकी (91.17%), वंश राज भंडारी (90.50%) व  वैदिक राजोरा ने (90%) अंक हासिल किए हैं  तथा 56 विद्यार्थियों ने  75% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

विद्यार्थियों को खिलाई मिठाई

दोनों कक्षाओं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं तथा परीक्षा  परिणाम 100% रहा है, विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशियां मनाई गई। प्रधान अध्यापिका सरल माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। 

पालक एवं विद्यार्थी थे मौजूद

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक विद्यार्थी व पालक मौजूद थे। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाइयां दी है।