सायबर सेल को सफलता : गुम हुए 20 लाख के मोबाइल ढूंढ कर दिए 100 लोगों को, मोबाइल मिलने की खुशी में खिले चेहरे

सायबर सेल को सफलता : गुम हुए 20 लाख के मोबाइल ढूंढ कर दिए 100 लोगों को, मोबाइल मिलने की खुशी में खिले चेहरे

सायबर सेल को सफलता : गुम हुए 20 लाख के मोबाइल ढूंढ कर दिए 100 लोगों को, मोबाइल मिलने की खुशी में खिले चेहरे

CEIR पोर्टल के माध्यम से हुई गुम हुए मोबाइल फोन की ढुंढाई

⚫ रतलाम, इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, झाबुआ सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त

⚫ मोबाइल मिलता है तो करवाएं थाने में जमा

हरमुद्दा
रतलाम, 25 मार्च। रतलाम सहित अन्य जिलों के लोगों के गुम हुए 20 लाख के मोबाइल पुलिस की साइबर सेल ने अथक प्रयास से ढूंढ निकाले। मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस कंट्रोल रूम पर दिए गए। जैसे ही उनको मोबाइल दिए वैसे ही उनके चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से आह्वान किया है कि यदि किसी को मोबाइल मिलता है तो थाने में जमा करवाएं।


पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर उन्हें ट्रेस किया गया। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर मोबाइल का वितरण हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

यहां से ढूंढ कर निकाले मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन रतलाम, इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, झाबुआ सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए। 

विभिन्न स्थानों पर गिरे और लोगों ने उठा लिए मोबाइल

जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल फोन अलग-अलग व्यक्तियों को रास्ते में गिरे हुए मिले थे, जिन्हें उन्होंने अनजाने में उपयोग करना शुरू कर दिया था। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को भविष्य में किसी का मोबाइल मिलने पर निकटतम थाने में जमा कराने की समझाइश दी गई।

मोबाइल मिलता है तो करवाएं थाने में जमा

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाइल फोन मिलता है तो उसे अपने पास रखने के बजाय निकटतम पुलिस थाने में जमा कराएं। ऐसा करने वाले व्यक्तियों को उचित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
रतलाम पुलिस द्वारा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

इन कंपनियों के हैं मोबाइल

बरामद मोबाइलों में सैमसंग, वीवो, रियलमी,  रेडमी,  ओप्पो, एप्पल तथा अन्य विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल रहे।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस अभियान में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, मोर सिंह, जितेंद्र चौधरी एवं आरक्षक वीरेंद्र डाबी की सराहनीय भूमिका रही।