पुलिस को सफलता : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी सुनील सूर्या को किया उदयपुर से गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

पुलिस को सफलता : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी सुनील सूर्या को किया उदयपुर से गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

सूर्या के खिलाफ लगभग चार दर्जन आपराधिक रिकार्ड दर्ज

⚫ 20 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ रतलाम के कमलेश जैन और साबिर खान को किया था पुलिस ने गिरफ्तार मई में

⚫ पूर्व आरोपियों ने पूछताछ में बताया सूर्या का नाम

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जून। मई के पहले सप्ताह में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ रतलाम के कमलेश जैन और साबिर खान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने सुनील सूर्य नाम लिया। सुनील सूर्या लगभग चार दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के उदयपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी देते पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 मई 2025 को पटेल होटल के सामने महु नीमच फोरलेन रोड जावरा से आरोपी कमलेश जैन पिता पुनमचन्द्र जैन जाति जैन (51) निवासी शास्त्री नगर रतलाम और साबिर खान पिता मेहमुद खान जाति पठान (27) निवासी डाट की पुल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 200 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया था एमडी ड्रग्स की कीमत 20 लाख रुपए थी। आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र MP- 43 ZA/7047 जब्त की। इस मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 168/2025 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

आरोपियों ने पूछताछ में बताया सूर्या का नाम

आरोपियों से पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देना बताया। सुनील सूर्या के संबंध मे जानकारी मिली की आरोपी के विरुद्ध कई गंभीर प्रवृत्ति के अपराध पंजीबध्द है जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की गई। सायबर सेल रतलाम की मदद से आरोपी को उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है ।  

गिरफ्तार आरोपी 

सुनील सूर्या उर्फ सूर्या पिता इन्दरमल सूर्या जाति जैन (38) निवासी फ्लेट नम्बर 05 शास्त्री नगर, रतलाम (म.प्र.)

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड

1.  64/2004 294,506 भादवि थाना माणकचौक
2.  276/2005  353/294/427/186 भादवि औ.क्षेत्र रतलाम
3.  171/21.2.05 324,506,34 भा.द.वि. औ.क्षेत्र रतलाम
4.  717/2005 323/324/506 भादवि औ.क्षेत्र रतलाम
5.  302/2006 323,294,506,34 भादवि औ.क्षेत्र रतलाम
6.  77/14.02.07 147,325,353,332 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
7.  219/24.04.07 323,294,506 भादवि स्टेशन रोड रतलाम 
8.  458/01.10.07 341,323,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
9.  243/19.05.08 323,294,341,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
10.  412/16.08.08 147,452,323 भादवि स्टेशन रोड रतलाम 
11.  115/14.03.09 147,148,149,323,294,506 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
12.  117/17.03.09 294,323,506,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
13.  218/10.05.09 147,294,323,427,506 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
14.  528/02.12.09 294,323,506,427,34  भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
15.  176/2010 341,323,294,506,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
16.  322/2010 323,294,506,34 भादवि स्टेशन रोड रतलाम 
17.  343/2010  323,294,506 भादवि  माणकचौक
18.  487/2010 323,294,506,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
19.  44/2011 395,427 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
20.  480/2011  147,148,323,294,452,56 भादवि  माणकचौक
21.  24/2012  507 भादवि  औ.क्षेत्र रतलाम
22.  91/2012  341,294,323,327,506 भादवि  माणकचौक
23.  202/2012  323,294,506,34 भादवि  माणकचौक)
24.  222/3.05.12  353,332294,506,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
25.  223/2012 279,337 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
26.  225/2012 341,294,323,327,506,34 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
27.  340/2012  327,506,507,34 भादवि  बिलपांक
28.  420/2012 147,353,332 भादवि  बाणगंगा इंदौर)
29.  356/2013 147,353,427 भादवि  स्टेशन रोड रतलाम 
30.  348/2014  294,327,506,34 भादवि  माणकचौक
31.  582/2015  147,148,149,307,294,506, भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट  माणकचौक
32.  153/2017  353,427,294,506,34 भादवि  माणकचौक
33.  179/2018 14 म.प्र. रा.सु.का. वर्ष 1990 स्टेशन रोड रतलाम 
34.  563/19.09.19 294, 323, 327, 384, 506, 34 भा.द.वि. स्टेशन रोड रतलाम 
35.  694/21.12.2019 294,506,507,34 भादवि एवं 3(2)(va) SC/ST ACT डीडी नगर रतलाम
36.  10/08.01.20 188 भा.द.वि. स्टेशन रोड रतलाम 
37.  628/2020  307,294,34 भा.द.वि. बदनावर
38.  59/23.01.24  323,294,506,34 भादवि स्टेशन रोड रतलाम 
39.  329/18.03.24 8/22, 8/29 एनडीपीएस एक्ट स्टेशन रोड रतलाम 
40.  168/2025   8/22,29एनडीपीएस एक्ट जावरा शहर 
41.  इ.क्र.04/26.2.2019 110 जा.फौ. स्टेशन रोड रतलाम 
42.  इस्त.क्रं.75/2019 110 जा.फौ. स्टेशन रोड रतलाम 
43.  इस्त क्रं. 03/23.03.19 जिला बदर  स्टेशन रोड रतलाम 

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी , सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण, हिम्मत, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, जितेन्द्र व्यास, कृष्णपालसिह की सराहनीय भूमिका रही।