रतलाम में पूजन के दौरान बुजुर्ग के गले से लाखों की चेन चुराने वाला गिरोह चंद घंटे में पुलिस की गिरफ्त में

रतलाम में पूजन के दौरान बुजुर्ग के गले से लाखों की चेन चुराने वाला गिरोह चंद घंटे में पुलिस की गिरफ्त में

चार महिला, एक पुरुष, एक बालिका को किया गिरफ्तार

⚫ आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम से अधिक वजनी सोने की चेन और अर्टिगा कर जब्त

⚫ तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली सफलता

हरमुद्दा
रतलाम, 14 मार्च। पूजन के दौरान बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चुराने वाली चार महिलाओं के साथ एक पुरुष और एक बालिका को पुलिस में चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम से अधिक वजनी सोने चेन और वारदात में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को हरदेवलाला की पिपली क्षेत्र में दशा माता पूजन के दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी के गले से 30 ग्राम से अधिक बजनी सोने की चेन चोरी हो गई थी। पुत्र जितेंद्र और पुत्रवधू विद्या माहेश्वरी ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी माता सावित्री देवी दशा माता पूजन के लिए हरदेव लाल की पिपली मंदिर गए थे, वहीं पर वारदात हुई। अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

किया टीम का गठन

घटना की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाली चार महिलाओं के साथ एक पुरुष और एक बालिका को पुलिस ने धामनोद जिला धार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन करीबन 30.580 ग्राम को जब्त किया। घटना में प्रयुक्त वाहन कार आर्टीगा क्रमांक MP09AR0301 को जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी 

⚫ अलका पति सन्नी हटकली (35) निवासी गेंदालाल मील जल गांव महाराष्ट्र हाल मुकाम परदेशीपुरा जिला इन्दौर 

⚫ जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने (30) निवासी शेगांव तालुका/तहसील शेगाव जिला बुल्ठाना महाराष्ट्र हाल मुकान पंचशील नगर रेलवे स्टेशन के पास परदेशीपुरा, इंदौर।

⚫ सुषमा पति विनायक हताग्ले (27) निवासी गेंदालाल मील जिला जलगांव महाराष्ट्र , हाल मुकाम मालवा मील परदेशीपुरा, इंदौर।

⚫ पूजा पति एनेश सक्ते (27) निवासी परदेशीपुरा, पाटनीपुरा इंदौर।

⚫ एक बालिका 

⚫ कमल पिता देवीसिंह राजोरिया जाति चर्मकार (42) निवासी हातोद, जिला इंदौर।

इनकी रही विशेष भूमिका   

कार्रवाई करने में प्रधान आरक्षक राजेश मईडा, आरक्षक हेमन्त यादव, प्रवीण सिंह, जीवन विश्वकर्मा, महेश मईडा, पंकज पंवार की विशेष भूमिका रही। 

सरहानीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, राजसिंह, विकास बोरासी, आरक्षक अविनाश मिश्रा, महिला आरक्षण वर्षा केथवास, वर्षा पाटीदार, प्रवीणा सोलंकी चन्दरसिंह मार्को, महेन्द्र, संदीप शर्मा, प्रवीणा सोलंकी, मेघा राणा, सायबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, उपनिरीक्षक जीवन बारिया , राजा तिवारी, प्रधान रक्षा मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायंण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, मयंक व्यास, विपुल भावसार एवं थाना धामनोद जिला धार से उप निरीक्षक राहुल चौहान, दीपिका बामनिया, रविन्द्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है ।