नेशनल लोक अदालत :   रतलाम में 1191 प्रकरणों में से 1050 प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत :   रतलाम में 1191 प्रकरणों में से 1050 प्रकरणों का निराकरण

1189 प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण

नगर निगम में जल कर के 523 एवं संपत्ति कर के 540 प्रकरण

हरमुद्दा
रतलाम, 14 मार्च। नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में गठित 38 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1191 प्रकरणों मे से 1050 प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त प्रकरणों में से 225 के लगभग ट्राफिक चालान के मामले भी निराकृत किए गए। जिसमें 2090 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 63879381/ रुपए का अवार्ड पारित किया गया। 


न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीरज पवैया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।  ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

1189 प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण

संपूर्ण जिले में विद्युत विभाग, जलकर, सपंत्तिकर, बी.एस.एन.एल. एवं राजस्व के कुल 1189 प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा 15746341/- रुपए की राशि जमा करवाई गई। जिसमे कुल 1265 व्यक्ति लाभान्वित हुए।  

मोटर दुर्घटना के 61 प्रकरण

उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रयास कर मोटर दुर्घटना दावा के 61 प्रकरणों का निराकरण कर 11370500/- रुपए का अवार्ड पारित किया गया तथा 203 व्यक्ति लाभान्वित हुए। 

उपभोक्ता फोरम के तीन प्रकरण

उपभोक्ता फोरम के 03 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 4,32,084/- का अवार्ड पारित किया गया।

बैंक व फाइनेंस के 25 प्रकरण

नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस कंपनी एवं बी.एस.एन.एल. के 24 प्रकरणों का निराकरण कर 76080/- रुपए की राशि जमा करवाई गई। जिसमें 25 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

विद्युत विभाग के 102 प्रकरण

विद्युत विभाग रतलाम के 102 प्रकरणों का निराकरण कर 2653079/- रुपए की राशि जमा करवाई गई।

नगर निगम में जल कर के 523 एवं संपत्ति कर के 540 प्रकरण

नगर निगम में जलकर के 523 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 3734190/- राशि जमा कराई गई तथा सम्पत्ति कर व के 540 प्रकरणों में 8189552/- राशि जमा करवाई गई।  

यह थे मौजूद

नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायाधीश संजीव कटारे, आशीष श्रीवास्तव, बरखा दिनकर, श्वेता तिवारी, राजेश नामदेव, निर्मल मण्डोरिया, श्री राकेश कुमार शर्मा, सपना भारती कतरोलिया, सी.जे.एम., रेल्वे मजिस्ट्रेट अतुल यादव, जिला रजिस्ट्रार- अनुपम तिवारी, सपना शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जितेन्द्र रावत, सुश्री सपना कनोड़िया, मुग्धा कुमार, सुश्री प्रगति असाटी, अतुल श्रीवास्तव, आकांक्षा शर्मा, सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, मंगल परमार, प्रवेश काबरा, सुश्री आकांक्षा, अरूणसिंह ठाकुर,  सुश्री वैशाली चौहान, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, लोक अभियोजन अधिकारी आशा शाक्यवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय के धीरज राय, अधिवक्ता संघ रतलाम के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, सचिव चेतन केलवा उपस्थित थे।