सामाजिक सरोकार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

सामाजिक सरोकार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं का किया सम्मान

⚫ मानव सेवा समिति पर दबाव

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं नियमित रक्तदाता द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया। नव सेवा समिति द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। ज्ञातव्य है कि कुछ समय से मानव सेवा समिति पर रक्तदान के लिए अत्यधिक दबाव बन रहा है। 

मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज सेवा के विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं स्वयंसेवकों द्वारा हाल ही ग्राम बांगरोद में भी रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया था। 

मानव सेवा समिति पहुंचकर किया रक्तदान

आज भी प्रमुख रूप से गोपाल कृष्ण सोडानी, अभिषेक पाटीदार, दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, सुशील शर्मा, पुनीत मित्तल, प्रदीप माहेश्वरी, आनंद चौधरी, सूरज लोधी, संदीप पिता    परसराम  सैनी, आशीष चौधरी, निलेश पाटीदार, अरुण सिंह शक्तावत, कन्हैयालाल राठौर, राजेंद्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ जैन, राजेश परमार, यश मईडा, शैलेश कुमार शाह, मुकुट बिहारी मीणा, हेमंत  डेलनपुर, हरि ओम मालीवाड़, मनोज चंद्र, दीपेश वॉफगांवकर, अमन सोमानी, वैभव सिंह देवड़ा, भावेश पंडित, प्रखर  माहेश्वरी, महेश मकवाना आदि ने रक्त की कमी से पीड़ित मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए तत्काल मानव सेवा समिति रक्त कोष पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तदाताओं का किया सम्मान

इस अवसर पर उमेश मारोठिया, अंकित माहेश्वरी, दीपेश वॉफगांवकर, महावीर जैन, हेमंत मेहता, मोहन मुरली वाला,  डॉक्टर इंदरमल मेहता एवं स्टाफ आदि का सराहनीय सहयोग रहा। मानव सेवा समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|

मानव सेवा समिति पर दबाव

उल्लेखनीय है कि रतलाम एवं आसपास के जिले की ब्लड बैंको में रक्त की कमी एवं कुछ जिलों में ब्लड बैंक बंद होने के कारण मानव सेवा समिति रक्त कोष पर रक्त की आवश्यकता का अत्यधिक दबाव विगत माह से चल रहा है परंतु इसके बाद भी मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, रक्तदान ग्रुप के सक्रिय सदस्यों की मेहनत से रक्त की आपूर्ति के सतत प्रयास जारी है।