पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ में : धराड़ के युवक की हत्या के मामले में नयागांव का आरोपी गिरफ्तार
⚫ हत्या के मामले में तीन नाबालिग भी पुलिस की पकड़ में
⚫ चाकू बाजी में मृतक की सास और साली की ननंद भी हुई घायल
⚫ साली के यहां पर पारिवारिक व सुलझाने के लिए आया था मृतक, उसकी सास और अन्य
हरमुद्दा
रतलाम, 2 मई। गुरुवार के रात को दरार निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सक्रियता के साथ तीन नाबालिक सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। साली के यहां पर पारिवारिक व सुलझाने के लिए मृतक, उसकी सास और साली की ननद
आए थे। और उन पर हमला कर दिया था।

मृतक महेश राठौर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक महेश राठौर की हत्या कर दी गई थी। महेश अपने साडू भाई विशाल मालवीय के मकान के विवाद को सुलझाने विशाल के माता-पिता के पास हुसैनी नगर आया था। दोनों पक्षों में विवाद होने पर विशाल के माता-पिता की मदद करने आए रिश्तेदारों व दोस्तों ने मिलकर मारपीट की। इसमें महेश राठौर की हत्या हो गई। इस घटना पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 344/25 धारा 103(1), 118(1),3(5)BNS का आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
एक नाबालिग से चाकू जब्त
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हत्या करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर टीम द्वारा हत्या के आरोपी जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम व तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक नाबालिग आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम के साथ ही तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी, उप निरीक्षक देवीलाल पाटीदार, अंकलेश्वर, आरक्षक बिलर सिंह, दीपक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt