खेल सरोकार : आर सी एल का खिताबी मुकाबला आज रात को, ख़तम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के मध्य होगी रोमांचक भिड़ंत
⚫ नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के होंगे मुख्य अतिथ
हरमुद्दा
रतलाम, 11 अप्रैल। नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग (आर सी एल) के चौथे सीजन का फाइनल मैच स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 11 अप्रैल रात्रि 8 बजे होगा। शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फाइनेंस सर्किल विजेता रहा।

समिति के जयेश राठौर ने बताया स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया है खिताबी भिड़ंत शनिवार की रात को होगी।

फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व गृह मंत्री स्पर्धा के प्रेरणा स्रोत हिम्मत कोठारी की उपस्थिति में होगा।
फाइनेंस सर्किल ने जीता सेमीफाइनल
दूसरे सेमीफाइनल हिंद टाइटंस और फाइनेंस सर्किल के मध्य हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवरों में 111 रनो का लक्ष्य दिया। नीलेश निनामा 33 , शक्ति घोषरे 25 , अनील निनामा 24 के शानदार बल्लेबाजी रही। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय 1, अनुज 2, सौरभ ने 2 विकेट लिए। जवाब हिंद टाइटंस ने 94 रनो पर आल आउट हो गई। 12 रनों से फाइनेंस सर्किल विजय रही। मेन ऑफ द मैच फाइनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहे।
सेमी फाइनल में यह थे अतिथि
सेमीफाइनल के अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, अजय ठाकुर रिटायर्ड डी ओ एम पश्चिम रेलवे, सुशील अजमेरा, हुसैन दातारवाला, अनिल पांडे, इरशाद कुरैशी थे।
लुत्फ उठाने का आह्वान
रतलाम चैंपियन लीग समिति के महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, गौरव जाट पूर्व रतलाम केसरी, अशोक पोरवाल, यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, सुनील सारस्वत ने खेल प्रेमियों से खिताबी मुकाबले का लोक उठाने का आह्वान किया है।
Hemant Bhatt