सामाजिक सरोकार : “प्रशांति ग्रुप” द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला 12 अप्रैल को

सामाजिक सरोकार : “प्रशांति ग्रुप” द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला 12 अप्रैल को

शराब की समस्या से जूझ रहे लोगों को देंगे मार्गदर्शन

हरमुद्दा
रतलाम, 11 अप्रैल। शराब (अतिमद्यपान) की समस्या से जूझ रहे लोगों को मार्गदर्शन देने के लिए एल्कोहोलिक्स एनोनिमस (एए) के “प्रशांति ग्रुप” द्वारा रविवार, 12 अप्रैल को होटल समता सागर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

संस्था के अनुसार, “12 कदमों” के कार्यक्रम के माध्यम से शराब की लत को एक बीमारी मानते हुए उससे उबरने में सहायता दी जाती है। रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कई लोग सामान्य जीवन की ओर लौटे हैं। इच्छुक व्यक्ति कार्यशाला में शामिल होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

हो रही है साप्ताहिक बैठकें दो दिन

संस्था ने बताया कि प्रशांति ग्रुप द्वारा साप्ताहिक बैठकें बुधवार एवं रविवार को शाम 5:00 से 6:30 बजे तक रोटरी हॉल (अजंता पैलेस के सामने) में आयोजित की जाती हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8358952222 पर संपर्क किया जा सकता है।