हादसा : निर्माणाधीन कुआ धसने से दो मजदूर दबे, हुई मौत, तीन ने बचाई जान
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीइआरएफ की टीम पहुंची मौके पर
⚫ मिट्टी गीली होने से बचाव कार्य में आई दिक्कत
⚫ देर रात को निकल जा सके दोनों के शव
हरमुद्दा
रतलाम, 18 जून। जिले के जावरा क्षेत्र में मंगलवार शाम निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। तीन अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीइआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा देर रात को दोनों के शव निकल जा सके। पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जावरा क्षेत्र के गांव जूना गड़गड़िया में पूर्व सरपंच दशरथ गुर्जर के कच्चे कुएं को पक्का करने का काम चल रहा था।लगभग 5 मजदूर सीमेंट-कॉन्क्रीट की दीवार बनाने का कार्य कर रहे थे। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे अचानक कुएं की मिट्टी धसक गई। तीन मजदूर तो बाहर निकल आए, लेकिन 2 मजदूर मलबे में दब गए। तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।
आला अफसर पहुंचे मौके पर
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसडीइआरएफ की टीम काम में जुट गई लेकिन मिट्टी गीली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देर रात को निकल जा सके दोनों के शव
देर रात दो व्यक्तियों के शव निकाले जा सके। मृतक विक्रम सिंह (43) और अमर सिंह (32) निवासी केलूखेड़ा गांव (आलोट) के हैं। दोनों के शव जावरा चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपे जाएंगे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
Hemant Bhatt