सामाजिक सरोकार : भाजपा दीनदयाल मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष का किया अभिनंदन
⚫ राम भोग सेवा समिति द्वारा हुए आयोजन में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
हरमुद्दा
रतलाम, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर पवार के मनोनीत होने पर राम भोग सेवा समिति के बैनर तले अभिनंदन किया गया।

एमआईसी मेंबर विशाल शर्मा के नेतृत्व में गंगोरिया उकाला पर संचालित राम भोग सेवा समिति के बैनर तले नव मनोनीत श्री पंवार (नंदू भैया) का अभिनंदन किया गया।
यह थे मौजूद
एमआईसी मेंबर श्री शर्मा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में
भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, कमल सिलावट, कृष्णा सोनी, कैलाश भारतीय, राम भोग सेवा समिति के मनोज शर्मा, सतीश राठौड़, रमेश गोयल, विजय सेन, मुकेश मीणा, अरविंद शर्मा, कैलाश माली घनश्याम शर्मा, श्याम रेडा, पारस कसेरा, कीर्ति दख सहित अन्य मौजूद थे
Hemant Bhatt