तबादले : एक ही स्थान पर सालों से जमे हुए पंचायत सचिव के हुए तबादले

तबादले : एक ही स्थान पर सालों से जमे हुए पंचायत सचिव के हुए तबादले

हरमुद्दा

सीईओ ने किया 72 पंचायत सचिवों को इधर से उधर

हरमुद्दा
रतलाम, 17 जून। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने जिले में पदस्थ 72 पंचायत सचिवों के स्थानांतरण किए हैं। यह कार्रवाई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के आदेश पर की गई है। सभी के तबादले जिला प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर किए गए हैं। 

मिली जानकारी अनुसार जिले के 72 पंचायत सचिव सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे उनको जिले में इधर से उधर किया गया है।