सामाजिक सरोकार : जर्जर हो चुके सागोद रोड पुलिया चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा शुक्रवार से 

सामाजिक सरोकार : जर्जर हो चुके सागोद रोड पुलिया चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा शुक्रवार से 

13 सितंबर से आवागमन रहेगा पूर्ण रूप से बंद

⚫ रिंग रोड, ईश्वर नगर रेलवे अंडर ब्रिज और सुभाष नगर से रहेगा आवागमन
 
हरमुद्दा
रतलाम 11 सितंबर। रतलाम-बाजना मार्ग पर शहर में स्थित सागोद पुलिया के चौडीकरण की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। 13 सितंबर से आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सकरे मार्ग के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक की अपने जिगर के लाल को मौत के मुंह में जाते हुए देखा। फिर भी जिम्मेदारों ने कई साल गुजार दिए।  

गत माह रक्षाबंधन उत्सव के बाद से मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने का था। मगर एक माह विलंब से अब शुरू होगा। इस बारिश में तो इस मार्ग से आवागमन करना काफी परेशानी भरा साबित हो रहा था। पुलिया के दोनों तरफ जाम के चलते वैसे भी क्षेत्रीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इस जर्जर मार्ग का उपयोग करना लगभग बंद कर दिया है। जिनको वैकल्पिक मार्ग पता नहीं है, वह इसका उपयोग करते हुए कौसते हुए नजर आ रहे हैं। 

फोरलेन बन गई करीब 6 साल पहले, ब्रिज का कार्य अटका

उल्लेखनीय की पुलिया के दोनों और फोरलेन का कार्य लगभग 6 साल पहले ही पूर्ण हो चुका है लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर की पुलिया का निर्माण कार्य लंबे समय से ठंडा बस्ते में जमा था। इस कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी। पुलिया के अलावा काफी दूर पहले से ही ब्रिज का कार्य अटका पड़ा हुआ है।

परिवर्तित मार्ग से रहेगा आवागमन

अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उपसंभाग रतलाम ने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन नवीन रिंग रोड से परिवर्तित होगा। चार एवं दो पहिया वाहनों को ईश्वर नगर फाटक, रेलवे अण्डर ब्रिज तथा सुभाष नगर रेलवे पुल से आवागमन किया जाएगा।