साहित्य सरोकार : नंदलाल उपाध्याय की रचनाओं का पाठ 14 सितंबर को
⚫ जनवादी लेखक संघ की ' एक रचनाकार का रचना संसार ' श्रंखला
हरमुद्दा
रतलाम, 12 सितंबर। जनवादी लेखक संघ रतलाम की
'एक रचनाकार का रचना संसार' श्रृंखला के अंतर्गत छठी कड़ी में 14 सितंबर, रविवार को प्रातः 11 बजे भगतसिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर शहर के सुप्रसिद्ध कवि रहे नंदलाल उपाध्याय 'अतुल विश्वास' की रचनाओं का पाठ शहर के रचनाप्रेमी करेंगे।

यह जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर एवं सचिव सिद्दीक रतलामी ने बताया कि स्व. उपाध्याय रतलाम के प्रमुख रचनाकार रहे । जिनकी रचनाओं को सम्मान मिलता रहा । उनकी रचनाओं की प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें याद किया जाएगा तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
Hemant Bhatt