शिक्षा सरोकार : नगर के 8 शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कुल 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियाँ सौंपी

शिक्षा सरोकार : नगर के 8 शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कुल 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियाँ सौंपी

उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम

हरमुद्दा
रतलाम, 11 सितंबर। उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर के 8 शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कुल 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियाँ सौंपी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ग्रामीण मथुरालाल डामोर उपस्थित रहे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम सुश्री आर्ची हरित, डीईओ अनीता सागर, एडी शिक्षा राहुल मंडलोई, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर, सी.एम. राइस प्राचार्य संध्या वोहरा तथा प्राचार्य सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे।

स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

नगर के 8 शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कुल 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियाँ सौंपी गईं।

⚫ उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम : अक्षत - राजेश कुमार भावसार और सुरभि- दिनेश गवली

⚫ शासकीय उ.मा. विद्यालय क्रमांक-1 रतलाम : महेश पोपंडिया

⚫ शासकीय नवीन कन्या उ.मा. विद्यालय रतलाम : रिहाना बानो

⚫ जवाहर उ.मा. विद्यालय रतलाम : अनुष्का डामोर और नरेंद्र निनामा

⚫ सांदीपनि विद्यालय रतलाम : जीवराज और प्रिया राज पुरोहित

⚫ एमएलबी स्कूल रतलाम : खादिजा

⚫ नवीन विनोबा उमावि रतलाम : विष्णु देव और निकिता भगोरा

⚫ शासकीय दीनदयाल विद्यालय रतलाम : ललिता और मयूर

शासन की योजना

स्कूटी योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक विद्यालय से एक टॉपर छात्र और एक टॉपर छात्रा को स्कूटी क्रय हेतु राशि दी जाती है। इसके अंतर्गत पेट्रोल स्कूटी हेतु ₹90,000/- तथा ई-स्कूटी हेतु ₹1,20,000/- की राशि शासन द्वारा दी जाती है। पालक अपनी ओर से राशि मिलाकर शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार स्कूटी क्रय कर सकते हैं।

विशेष आकर्षण

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह से एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक देखा। संचालन डॉ. ललित मेहता ने किया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अभिभावक, स्टाफ सदस्य आर.सी. पांचाल, माया मौर्या, मनोज मूणत, शरद शर्मा, हेमलता शिवहरे, प्रेमलता व्यास, रीना कोठारी, मुन्नेश बघेल, अनिल शर्मा आदि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।