चेकिंग में मिली चांदी : रात्रि चेकिंग के दौरान प्रकाश के पास 1.5 किलो चांदी की सिल्ली बरामद

चेकिंग में मिली चांदी :  रात्रि चेकिंग के दौरान प्रकाश के पास 1.5 किलो चांदी की सिल्ली बरामद

बरामद की गई चांदी का मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपए

⚫ कोई ठोस दस्तावेज नहीं दे पाया प्रकाश

हरमुद्दा
रतलाम, 31 मई। रात्रि चेकिंग के दौरान पोलो ग्राउंड के पास प्रकाश नामक व्यक्ति के कब्जे से डेढ़ किलो चांदी की सिल्ली पुलिस ने बरामद की है। चांदी की सिल्ली की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए है। प्रकाश से इस संबंध में जब जानकारी चाही तो वह कोई ठोस दस्तावेज नहीं दे पाया। पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में भ्रमण के लिए अतिरिक्त नाइट पेट्रोलिंग पार्टी एवं चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है। इसी तारतम्य में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने रात को चैकिंग के दौरान पोलोग्राउण्ड के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ की। प्रकाश पिता किशोर जाट निवासी करमदी रोड रतलाम के पास कपड़े का थैला लिए था। थैला में चांदी की सिल्ली मिली। जिसके संबंध में संदिग्ध द्वारा कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। और ना ही सिल्ली अपने कब्जे में होने के संबंध में कोई वैध कारण बता पाया। इस संबंध में जांच की जा रही है ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में दो बत्ती थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, अनिल सोलंकी, आरक्षक धीरज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।