कला संस्कृति : स्क्रीन टाइम की जगह फोटोग्राफी के शौक को बनाएं जुनून
⚫ कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा
⚫ स्व.रामचन्द्र मीनादेवी पोरवाल की स्मृति में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण
हरमुद्दा
रतलाम, 11 नवंबर। कला की अनेक विधाएं है, जिनका अपना- अपना महत्व है किन्तु फोटोग्राफी कला भी है और विज्ञान भी। यह रचनात्मकता के उन्नयन की द्योतक है। विशेष रूप से आज के समय में बच्चों का इसमें भाग लेना सुखद होकर उनके सर्वांगीण उन्नयन का परिचायक है।
यह विचार कलेक्टर मिशा सिंह ने व्यक्त किए। कलेक्टर सिंह विश्व फ़ोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली और रोटरी क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में स्व. रामचन्द्र पोरवाल एवं स्व. मीनादेवी पोरवाल की स्मृति में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि थी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी भी एक मेडिटेशन है। अच्छी फोटोग्राफी के लिए एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। फोटोग्राफी विभिन्न विधाओं व तरीकों से की जाती है। नागरिक फोटोग्राफी का शौक व जुनून बनाएं रखे तो ही वे बेहतर परिणाम दे पाएंगे। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह स्क्रीन टाइम की जगह फोटोग्राफी के शौक को जुनून बनाएं।
5 वर्गों में होता प्रतियोगिता का आयोजन
फेडरेशन जिला अध्यक्ष फ़ोटोजर्नलिस्ट और कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने आयोजन की रूपरेखा रखते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष फोटोग्राफ़ी दिवस के अवसर पर 5 वर्गों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमे प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित प्रतियोगियों को समारोह में पुरस्कृत किया जाता है !
अतिथि का किया स्वागत

कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत, कोपल ऋषि झा ने कलेक्टर सिंह का स्वागत किया।
किए पुरस्कार वितरित

इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह ने स्कूली छात्र वर्ग 1 में प्रथम ध्यानी वोरा, द्वितीय स्नेहिल द्विवेदी, तृतीय इशिता मीणा, महाविद्यालय वर्ग 2 में प्रथम कुमारी प्रज्ञा वर्मा, द्वितीय तन्वी जावेद, प्रोफेशनल फोटोग्राफर वर्ग 3 में प्रथम संदीप पवार, द्वितीय नूतन मजावदिया, तृतीय गोपाल राठौर, महिला वर्ग 4 में प्रथम मीना सुरेंद्र वोरा, द्वितीय सीमा बोथरा, तृतीय सोनल एवं पुरुष वर्ग 5 में प्रथम हिमांशु भट्ट ,द्वितीय प्रणिक शाह व तृतीय मुनिद्र त्रिवेदी आदि विजेता प्रतियोगियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक को दिए स्मृति चिह्न
स्पर्धा के निर्णायक एडवोकेट कैलाश व्यास व फोटोग्राफर लगन शर्मा को कलेक्टर सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। कलेक्टर मिशा सिंह को स्मृति चिह्न क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा सचिव दीपक पंत व कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने प्रदान किया। इस अवसर पर ज़िप सीईओ वैशाली जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, साईं श्री अकैडमी इंटरनेशनल प्राचार्य डॉ. श्वेता विनचुरकर, सुरेंद्र वोरा आदि मौजूद थे। संचालन कैलाश व्यास ने किया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब को ओर से डायरेक्टर अमरपालसिंह वाधवा ने आभार माना।
Hemant Bhatt