कलेक्टर के निर्देश पर जागा आबकारी विभाग : शराब दुकानों के आसपास खड़े होकर शराब पीने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर जागा आबकारी विभाग : शराब दुकानों के आसपास खड़े होकर शराब पीने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

8 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, 7 प्रकरण बनाए

⚫ गुमटी संचालकों विरुद्ध भी कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम, 10 नवंबर। आबकारी विभाग ने शहर की शराब दुकानों के आसपास खड़े होकर शराब पीने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 7 प्रकरण बनाए गए। 

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश के बाद आबकारी विभाग जागा और कार्रवाई की। अभियान के अंतर्गत शहर की शराब दुकानों -सज्जन मिल, बड़वड़, जावरा रोड, पावर हाउस, स्टेशन रोड आदि दुकानों पर सघन निरीक्षण किया। दुकान के आसपास रोड पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण बनाए। 

गुमटी संचालकों के विरुद्ध भी हुई कार्रवाई

शराब दुकानों के आसपास मदिरापान की सुविधा प्रदान करने वाले गुमटी संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। आबकारी अधिकारियों ने शराब दुकान संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी कि दुकान पर साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखें। दुकान के आसपास ग्राहकों द्वारा शराब का सेवन नहीं किया जाए जांच के दौरान दिलबहार ढाबा , शिकारवाडी ढाबा, शगुन ढाबा, पंजाबिया ढाबा पर कार्रवाई कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 36 ,36(इ) के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किए। आरोपी नवीन, जगदीश, सुमेर सिंह, भावेश, प्रभु, नारायण, करण, सुमित के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 

यह थे मौजूद

कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, पुष्पराज चौहान, मीनाक्षी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। 

 नियमित रूप से चलेंगे अभियान

आबकारी विभाग द्वारा ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी, सहायक आबकारी आयुक्त, रतलाम