आईएएस तबादला : रतलाम कलेक्टर मिश्रा सिंह को बनाया अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग में

आईएएस तबादला : रतलाम कलेक्टर मिश्रा सिंह को बनाया अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग में

आईएएस तबादला : रतलाम कलेक्टर मिश्रा सिंह को बनाया अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग में

तबादला सूची में आठ के नाम दर्ज

⚫ अंकित अस्थाना और अदिति गर्ग को भी नई जिम्मेदारी

हरमुद्दा
भोपाल, 28 जुलाई। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव शहडोल कलेक्टर को लेकर हुआ है। पिछले आदेश में शहडोल कलेक्टर के पद पर पदस्थ की गईं मिशा सिंह के आदेश में संशोधन करते हुए अब 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। मिशा सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास पदस्थ किया गया है। इसी तरह मृणाल मीणा को कलेक्टर बालाघाट से हटाकर कलेक्टर छतरपुर बनाया गया है। वहीं ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को बालाघाट कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


दिनेश जैन को खाद्य विभाग में जिम्मेदारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है। वहीं गिरीश शर्मा को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

अंकित अस्थाना और अदिति गर्ग को भी नई जिम्मेदारी

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप सचिव अंकित अस्थाना को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ संचालक कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक सहित अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।