परीक्षा परिणाम : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 6 मई को होगा घोषित

परीक्षा परिणाम : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 6 मई को होगा घोषित

मुख्यमंत्री करेंगे परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे

⚫ हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा दी 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने

⚫ 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई परीक्षा

हरमुद्दा
भोपाल, 5 मई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि कि इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे।

25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई परीक्षा

इस साल एमपी में 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच किया गया था। इस दौरान 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 25 मार्च को समाप्त हुई थीं।

यहां पर देख सकते हैं परिणाम

जिन स्टूडेंट्स ने इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।