रतलाम के भंडारी ज्वैलर्स चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी मोहन और राजवीर गिरफ्तार

रतलाम के भंडारी ज्वैलर्स चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी मोहन और राजवीर गिरफ्तार

⚫ कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है अपराधियों के नाम

⚫ आरोपी गुरदीपसिंह है फरार

⚫ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नगदी और मोटरसाइकिल जब्त

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अक्टूबर। पुलिस ने चौमुखी पुल क्षेत्र में भंडारी ज्वेलर्स के यहां पर गत दिनों हुई चोरी की वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी की गई सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फरार और गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं।

जानकारी देते हो पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को फरियादी रजत भंडारी पिता अशोक भंडारी, (42) निवासी 193 चौमुखीपुल, रतलाम, संचालक भंडारी ज्वैलर्स, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी तथा नगदी लगभग ₹20,000 चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 572/2026, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रेस वार्ता में एएसपी राकेश पन्द्रो, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद थे।

तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे, मुखबिर तंत्र एवं टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ही सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

इन्हें किया गिरफ्तार

⚫ मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला, (21) निवासी: उमरठी, थाना बरला, जिला बड़वानी (म.प्र.)

⚫ आपराधिक रिकॉर्ड :  कुल अपराध: 04 (चोरी, नकबजनी)

⚫ राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंह भोड़, (23), निवासी: आकाश नगर, इंदौर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर (म.प्र.)

⚫ आपराधिक रिकॉर्ड : कुल अपराध: 12 (चोरी, नकबजनी)

 फरार आरोपी

⚫ गुरदीपसिंह पिता विजय सिंह चावला, निवासी: आकाश नगर, इंदौर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर (म.प्र.) 

⚫ आपराधिक रिकॉर्ड : कुल अपराध: 14 (चोरी, नकबजनी)

जब्त सामग्री

आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे एवं कड़ी।
चोरी गई नगदी लगभग ₹20,000  बरामद गई। घटना में प्रयुक्त होंडा कंपनी की साइन मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इनकी रही विशेष भूमिका

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, थाना प्रभारी माणकचौक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बारोड़, निलेश पाठक, महिला थाना, आरक्षक रवि चंदेल, थाना औद्योगिक क्षेत्र, अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, धीरज यादव, जीवन विश्वकर्मा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं हिम्मतसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  इसके अतिरिक्त आरक्षक हेमराज डामोर, अशरफ खान, संदीप शर्मा, महेश मईड़ा एवं सुरेंद्र राठौर की भी सराहनीय भूमिका रही।