सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की थाना प्रभारी ने बचाई जान
सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की थाना प्रभारी ने बचाई जान
⚫ दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अपने वाहन से ले गए गंभीर घायल को हॉस्पिटल
⚫ रात्रि गश्त पर निकले थे थाना प्रभारी
हरमुद्दा
रतलाम, 9 जुलाई। दो पहिया वाहन के आगे कुत्ता आने से सड़क पर गिर गए। घायल हुए व्यक्ति को थाना प्रभारी ने सड़क पर देखा तत्काल आरक्षक तथा अन्य की मदद से अपने वाहन द्वारा अस्पताल ले गए और उसकी जान बचाई।
हुआ यूं कि थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक मनीष डावर 08 जुलाई 25 को रात्रि में थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम मथुरी से निकल रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से गिर गए। जिस कारण बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी डावर अपने शासकीय वाहन से गुजर रहे थे। जब उन्होंने घायल व्यक्ति को देखकर तुरंत अपना वाहन रोककर अपने आरक्षक पवन जाट व निजी ड्राइवर विक्की शर्मा तथा राहगीर कमल गुण्दली की मदद से सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति अशफाक खान पिता हबीब खान उम्र 35 साल निवासी वेदव्यास कॉलोनी रतलाम को अपने शासकीय वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से जीवन बचाया जा सका।
Hemant Bhatt