सामाजिक सरोकार : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता "ज्ञान श्री" के आवेदन पत्र 31 अगस्त तक होंगे जमा
⚫ प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में
हरमुद्दा
रतलाम, 21 अगस्त। रतलाम कला मंच द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में आयोजित की जा रही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता "ज्ञान श्री" के आवेदन पत्र 31 अगस्त तक जमा किये जा सकेंगे। प्रतियोगियों के आग्रह एवं उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रचार सचिव शरद चतुर्वेदी बताया कि प्रतियोगी ने जिस सेंटर से फॉर्म प्राप्त किया है, फॉर्म उसी सेंटर पर जमा करना है। जैसा कि सर्वविदित है प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रतियोगियों के उत्साहवर्धन हेतु अनेकों पुरस्कार तथा दोनों वर्गो के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को "ज्ञान श्री" सम्मान एवं रुपए 2100--2100 नकद प्रदान किए जाएंगे।
सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना मुख्य उद्देश्य
संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी बताया कि प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि एवं जन जागृति उत्पन्न करना है जिससे आगे चलकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। रतलाम के समस्त विद्यार्थियों के लिए निरंतर से 37 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
संस्था परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. गोपाल मजावदिया, पदाधिकारी सर्वश्री अजय चौहान, शरद चतुर्वेदी, महेश ओझा, सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, नितेन्द्र आचार्य, गोपाल सिंह तोमर, चंद्रकांत वायगांवकर, सुभाष शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, किरण उपाध्याय, नीलिमा छविसिंह, सीमा अग्निहोत्री, सौम्या भावसार, रुपाली तबकडे, शीतल पांचाल आदि ने इस लोकप्रिय प्रतियोगता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया है।
Hemant Bhatt