सामाजिक सरोकार : भारतीय स्त्री शक्ति संगठन जिला रतलाम इकाई ने मनाया 38 वां स्थापना दिवस
हरमुद्दा
रतलाम, 20 मई। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन जिला रतलाम इकाई ने संस्था का 38 वां स्थापना दिवस और परिवार दिवस न्यू रोड स्थित संगीता जैन के निवास पर मनाया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश सी हुंडकारी- डॉ. वृषाली हुंडकारी, प्रोफेसर रुपेश राठौड़ - विभा राठौड़, नरेंद्र पांढारकर- सविता पांढारकर मौजूद थे। इस अवसर पर आदर्श दंपति से साक्षात्कार का कार्यक्रम भी हुआ।

प्रारंभ में अतिथिगण ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। सामूहिक संगठन गीत के पश्चात संरक्षक डॉ. गीता दुबे ने संस्था की भूमिका और प्रस्तावना के साथ ही बालिका की दशा और दिशा दर्शाती हुई भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की।

राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री ने काम काजी दंपतियों का दांपत्य जीवन में आने वाली कठिनाइयां और उन्हें दूर करने के बारे में साक्षात्कार लिया। सभी ने आपसी सामंजस्य और संयुक्त परिवार के महत्व को समझाया और अपने संस्मरण सुनाकर अनुभवों को साझा किया।

राष्ट्रहित और सुरक्षा की खातिर कश्मीर में पदस्थ पैरा कमांडो निलय शर्मा की माताजी जया शर्मा और भूतपूर्व कर्नल रेवा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
यह थे मौजूद

संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक निर्मला उपाध्याय, प्रतिभा चांदनीवाला, प्रतिमा सोनटक्के, सुनीता साखी, आशा पुरोहित ने अतिथिगण का स्वागत किया।संगीता जैन, चंद्रकला शर्मा, रेखा त्रिवेदी, श्वेता पंड्या, प्रीति शर्मा, हेमलता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में सरोज परमार, जयश्री व्यास, निशा पौराणिक, सीए गीता शिवानी के साथ ही बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष रश्मि व्यास ने किया। कोषाध्यक्ष वैशाली व्याघ्राम्बरे ने आभार माना।
Hemant Bhatt