रतलाम पुलिस अधीक्षक ने 4 थानों के बदले प्रभारी

रतलाम पुलिस अधीक्षक ने 4 थानों के बदले प्रभारी

गायत्री सोनी को औद्योगिक थाना का पुनः मिला प्रभार

⚫ माणक चौक थाने का प्रभार विक्रम चौहान को

हरमुद्दा
​रतलाम, 15 मई। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। प्रशासनिक कार्यकुशलता और आगामी आवश्यकताओं को देखते हुए चार निरीक्षकों (Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए हैं।  गायत्री सोनी को आईए थाना रतलाम प्रभारी, विक्रम चौहान को माणक चौक थाना प्रभारी, प्रकाश गडरिया को लिए जावरा थाना प्रभारी एवं रविंद्र दंडोतिया को बाजना थाना प्रभारी बनाया गया।