कार्रवाई : आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका सभी नजर आए लापरवाह, थोक में अव्यवस्था

कार्रवाई : आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका सभी नजर आए लापरवाह, थोक में अव्यवस्था

आंगनवाड़ी केंद्रों पर ना तो नाश्ता और ना ही भोजन

⚫ केंद्र से नदारद रहे जिम्मेदार

सभी को दिए कारण बताओं नोटिस

⚫ सूरज स्व सहायता समूह भी शामिल

हरमुद्दा
रतलाम 23 मार्च। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गई एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन समय पर प्रदाय नहीं किय जा रहा था। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण  4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवायजर, 1 आंगनवाडी कार्यकर्ता, 1 सहायिका एवं सूरज स्व सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। 

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान परियोजना बाजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र संदला-1 तथा परियोजना सैलाना के अंतर्गत बल्लापाड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए एवं दोनों ही केन्द्रों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित थी। परियोजना बाजना पर्यवेक्षक श्यामा सिंगाड़ एवं परियोजना सैलाना पर्यवेक्षक अनिता खांदल द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यो पर पर्याप्त नियंत्रण नही रखे जाने के पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। 

ना मिला नाश्ता और ना ही भोजन

आंगनवाडी केन्द्र बल्लापाडा पर अध्यक्ष/सचिव सूरज स्वयं सहायता समूह द्वारा नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नहीं किए जाने पर, आंगनवाडी सहायिका कृष्णा प्रभुलाल एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता मंजु विश्राम, केन्द्र पर अनुपस्थित होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। 

बच्चों को नहीं मिला ताजा पका हुआ भोजन

निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र धनजीबाई का नोहरा कं.-1 (रतलाम शहर-2), बरसी (आलोट), भैसा डावर (रतलाम ग्रामीण-2), हेवतखेड़ा (जावरा ग्रामीण) पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।  

इन्हें भी दिया कारण बताओं नोटिस

परियोजना अधिकरी रतलाम शहर 2 अर्चना माहौर, परियोजना अधिकारी जावरा ग्रामीण अंकिता पाटीदार, प्रभारी परियोजना अधिकारी आलोट मोनिका शुक्ला, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण 2 फिरदौस खान द्वारा केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनक नहीं होने पर  कारण बताओ सूचना पर जारी किया गया।