दम्पत्ति में दंगल : पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई, चले चाकू
⚫ घायल को भेजा जिला चिकित्सालय
⚫ दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
हरमुद्दा
रतलाम, 21 जुलाई। जिले के सैलाना में पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। लड़ाई भी ऐसी हुई कि दोनों के बीच चाकू भी चले। घटना में पति के हाथ में चाकू लग गया था। पति का आरोप है कि पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना के मस्जिद चौराहा कालिका माता रोड़ निवासी फिरोज (32) पिता रहमत हुसैन का बच्चे को नमकीन दिलाने ले जाने की बात पर पत्नी मुस्कान बी से विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। मुस्कान के हाथ में सब्जी काटने का चाकू था, जो फिरोज को लगा कि वो अपने हाथ की नस काट रही है। उसने चाकू छीनने का प्रयास किया तो उसी के हाथ में चाकू लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भेजा जिला चिकित्सालय
घायल पति को सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।
दंपति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट एक दूसरे के खिलाफ
विवाद में पुलिस ने दोनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिरोज ने अपनी पत्नी मुस्कान पर चाकू से हमला कर मारपीट करने और मुस्कान ने अपने पति फिरोज पर चाकू से चोट पहुंचाने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
Hemant Bhatt