सामाजिक सरोकार : बाबा साहब के जीवन पर आर्केस्ट्रा चलाने वाले हेमंत कुमार बौद्ध रतलाम में देंगे प्रस्तुति
⚫ 31 मई को गुलाब चक्कर में होगा आयोजन
⚫ आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर
⚫ जिले के विभिन्न जाति, समाज धर्म के विशिष्ट लोगों को करेंगे सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम, 5 मई। भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के जीवन चरित्र पर गायन के माध्यम से प्रस्तुति देने वाले अंतरराष्ट्रीय गायक हेमंत कुमार बौद्ध एवं टीम लखनऊ से रतलाम आकर प्रस्तुति देगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिले के विभिन्न जाति, समाज, धर्म के विशिष्ट लोगों के योगदान पर सम्मानित किया जाएगा।

सर्व जाटव समाज रतलाम के अध्यक्ष एवं आयोजन के सूत्रकार चंद्रशेखर लश्करी एवं शैलेंद्र खरे ने बताया कि आयोजन के लिए अनुसूचित जाति के साथ सामाज के गठबंधन से व्यय भार किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रतलाम रहेगी।
जिले के विभिन्न जाति, समाज धर्म के विशिष्ट लोगों को करेंगे सम्मानित

श्री लक्ष्करी और श्री खरे ने बताया कि आगामी 31 मई को यह आयोजन स्थानीय गुलाब चक्कर में प्रस्तावित है जिसके लिए 4 मई रविवार को विभिन्न समाजों के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एकमत से इस आयोजन की अनुमति दी। इस आयोजन में रतलाम जिले के विभिन्न जाति, समाज धर्म के विशिष्ट लोगों के योगदान पर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में आगामी बैठक 10 मई को शाम 6 बजे होगी।
यह थे मौजूद
बैठक में मनोज जाटव, गजेंद्र बेरवाल, विनोद रमन, रमेशचंद्र गिरी, शिवनारायण बड़गोतिया, मनोहर लाल मरमट, रमेश चंद्र मरमट, शांतिलाल गिरी, डॉ. राजू पहाड़िया, ईश्वरलाल लोदवाल, एम एल नागवत, शैलेंद्र खरे, मोहन सारवान आदि मौजूद थे।
Hemant Bhatt