सामाजिक सरोकार : जन आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन देंगे महामहिम राष्ट्रपति के नाम
⚫ भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा मनाएगा अंबेडकर सर्किल पर संविधान दिवस
हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। विद्यार्थी मोर्चा भील प्रदेश के सही के बैनर चल बुधवार को अंबेडकर सर्किल से जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी जहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने बताया कि बुधवार को 12 बजे अंबेडकर सर्किल कोर्ट चौराहा पर संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद सैकड़ों विद्यार्थी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पर विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
ज्ञापन का उद्देश्य
प्रदेश संयोजक श्री माल ने बताया कि झोथरी, डूंगरपुर (राजस्थान) में पदस्थ सरकारी स्कूल में शिक्षक भंवरलाल परमार को राजस्थान सरकार में राजनीतिक सोच से निलंबित कर दिया। विलेश खराड़ी भेरूगढ़ सेंट्रल जेल उज्जैन में 9 माह से NSA में बंद है। देवास जिले के खाते गाव में सामाजिक साथी रामदेव काकोडिया को राजनैतिक लोगों ने जेल में बंद करवा दिया। देश भर में चर्चाओं में रहे सोनम वांगचुक को NSA की करवाई में जेल में बंद है। सैलाना सरवन क्षेत्र में किशन चारेल जनशिक्षक को नौकरी कर रहे उस स्कूल से 50 किलोमीटर दूर बाज़ना स्थानांतरित कर दिया। इन सभी मुद्दों का निराकरण करने की मांग की गई है।
Hemant Bhatt