धर्म संस्कृति : बाल मंडली के संकल्प को डिगा नहीं पाए आंधी, तूफान, बारिश, हुआ 21 हनुमान चालीसा का संकल्प पूरा
⚫ बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए परिवारों ने किया सहयोग
⚫ श्री शीतला माता की सजाई फूलों से आकर्षक झांकी
हरमुद्दा
रतलाम, 3 अप्रैल। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जाटों का वास की बाल मंडली ने 21 हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया। आयोजन की तैयारी शुरू की मगर रात को आंधी, तूफान, बारिश और बिजली बंद ने उत्साह को थोड़ा काम किया मगर संकल्प अडिग रहा और वह पूरा हुआ। श्री शीतला माता का फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया।

धर्मालु चैतन्य भट्ट ने बताया कि बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियां, लाइट बंद होने बावजूद भी बाल मंडली का मनोबल तनिक भी डगमगाया नहीं। बाल मंडली का संकल्प अडिग रहा। उन्होंने अपने 21 हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प को पूर्ण श्रद्धा के साथ निभाया। भक्ति भाव से 21 हनुमान चालीसा पाठ एवं राम स्तुति का भव्य आयोजन किया गया। तत्पश्चात श्री हनुमान जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
यह शामिल रहे बाल मंडली में
बाल मंडली में रुद्र जोशी, दक्ष यादव, जागृत जोशी, कार्तिक चौहान, भाविल भट्ट, त्रिशान भट्ट, प्रार्थना जोशी, निष्ठा जोशी,
पार्थ चौहान, वंश पंडिया, हित यादव, राज खराड़ी, शिखा नागर, हिमांश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

परिवारों की प्रसाद की व्यवस्था
श्री शीतला माता सेवा समिति के तत्वावधान में हुए आयोजन में बाल मंडली ने भी जाटों का वास में भक्ति की वही पावन धारा प्रवाहित की। श्री शीतला माता का फूलों से आकर्षक श्रंगार कर झांकी सजाई गई। जाटों का वास के सभी परिवारों ने प्रसाद की व्यवस्था की, वहीं बाल मंडली ने भी अपनी ओर से प्रसाद सेवा कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दिव्य आयोजन पूरे जाटों का वास में एक ऊर्जामय एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित कर गया।

Hemant Bhatt