मकान मालिक तरुण कोटवानी समेत 14 रसूखदार व आदतन जुआरी गिरफ्तार
घनी आबादी वाले क्षेत्र में लाखों के दांव लगने की सूचना पर पुलिस ने बेहद गोपनीय तरीके से घेराबंदी की, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। एक साथ 14 आरोपियों और बड़ी नकदी की बरामदगी से शहर के सटोरियों और जुआरियों में हड़कंप मच गया है।
⚫ बागड़ों का वास में बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़
⚫ ₹2.04 लाख नकद जब्त
हरमुद्दा
रतलाम, 15 नवंबर। शहर के रिहायशी इलाके बागड़ों का वास में लंबे समय से चल रहे जुए के अवैध अड्डे पर माणकचौक थाना पुलिस ने बड़ी दबिश देकर 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने 2 लाख 4 हजार 240 रुपये नकद, 12 पैक ताश की गड्डियां और 52 खुले पत्ते जब्त किए हैं।
मकान मालिक खुद चला रहा था अड्डा, ज्यादातर आरोपी आदतन अपराधी

पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि जिस मकान (21, बागड़ों का वास) में जुए का यह बड़ा फड़ संचालित हो रहा था, उसके मालिक तरुण कोटवानी और मुरली कोटवानी खुद इस खेल में शामिल थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लगभग सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। मुख्य आरोपी मकान मालिक तरुण कोटवानी पर पहले से 7 और विजय टांक पर सर्वाधिक 13 अपराध दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची (आपराधिक रिकॉर्ड सहित):
पुलिस ने मौके से जिन 14 आरोपियों को दबोचा है, उनमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।
⚫ तरुण पिता हिरालाल कोटवानी (43), निवासी 21 बागड़ों का वास (मकान मालिक - पूर्व में 07 अपराध दर्ज)
⚫ मुरली पिता हिरालाल कोटवानी (40), निवासी 21 बागड़ों का वास (मकान मालिक - 04 अपराध)
⚫ विजय पिता शांतिलाल टांक (42), निवासी हनुमान रूण्डी (13 अपराध)
⚫ अशफाक पिता शहजाद खान (32), निवासी मराठों का वास (09 अपराध)
⚫ रशीद पिता रफिक शाह (45), निवासी नयापुरा हाट रोड (08 अपराध)
⚫ हेमन्त पिता रमेशचन्द्र शर्मा (42), निवासी 128 छोटू भाई की बगीची (05 अपराध)
⚫ अशरफ पिता इफ्तियार अंसारी (41), निवासी बरगुण्डों का वास (04 अपराध)
⚫ सोमिल पिता कांतिलाल जैन (39), निवासी शुभ विहार कॉलोनी (04 अपराध)
⚫ जाकिर पिता युसुफ अंसारी (32), निवासी नयापुरा हाट रोड (03 अपराध)
⚫ खालिद पिता रमजान कुरैशी (52), निवासी कसाई मण्डी (02 अपराध)
⚫ पप्पन पिता काले खां कुरैशी (39), निवासी सुभाष नगर (01 अपराध)
⚫ संदीप पिता बाबूलाल जैन (53), निवासी गोपाल गौशाला कॉलोनी (01 अपराध)
⚫ साजिद पिता मोहम्मद साबिर कुरैशी (37), निवासी बालाजी टाउनशिप (01 अपराध)
⚫ अक्षय पिता विनोद जैन (32), निवासी 36 जूनी कलाल सेरी (01 अपराध)
इलाके में हड़कंप, पुलिस की सख्त चेतावनी
घनी आबादी वाले क्षेत्र में लाखों के दांव लगने की सूचना पर पुलिस ने बेहद गोपनीय तरीके से घेराबंदी की, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। एक साथ 14 आरोपियों और बड़ी नकदी की बरामदगी से शहर के सटोरियों और जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनकी विशेष भूमिका
निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक दिनेश जाट, मुकेश सिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह बारोड़, विजय झोड़िया, राजेश मईडा, राजेश प्रजापति, आरक्षक हेमन्त, अविनाश, संदीप शर्मा, अशरफ खान, आर कुलदीप जाट,सैनिक अजय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।
Hemant Bhatt