जानकारी सरोकार : स्थाई विकास में महत्वपूर्ण योगदान स्वरोजगार का
⚫ प्रोफेसर नीलोफर खामोशी ने कहा
⚫ उद्यमिता से महिला सशक्तिकरण एड ऑन कोर्स में इवेंट मैनेजमेंट की बारीकियां बताई डॉक्टर सारस्वत ने
⚫ क्विज प्रतियोगिता में जेनी जैन प्रथम
हरमुद्दा
रतलाम, 18 सितंबर। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 10 दिवसीय एड ऑन कोर्स चलाया गया, जिसका विषय उद्यमिता से महिला सशक्तिकरण था।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी की अध्यक्षता में कोर्स से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि महिला उद्यमी सीमा बोथरा रही। प्रतिदिन एड ऑन कोर्स में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।
स्थाई विकास में महत्वपूर्ण योगदान स्वरोजगार का
फूलों की खेती में महिला उद्यमिता पर विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर नीलोफर खामोशी ने बताया की कृषि क्षेत्र में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से स्थाई विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

इवेंट मैनेजमेंट की बारीकियां बताई डॉक्टर सारस्वत ने
विषय विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सारस्वत ने इवेंट मैनेजमेंट की बारीकियो तथा महिला उद्यमिता हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि पहचान कर उसको व्यवसाय में बदलने की प्रेरणा दी। एड ऑन कोर्स के विभिन्न विषयों पर छात्राओं द्वारा प्रतिदिन प्रेजेंटेशन दिया गया है।
प्रसंस्करण की बताई विधियां
कुटीर सूक्ष्म उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण पर विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर अनुष्का सिंह ने बताया कि कुटीर एवं सूक्ष्म उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के अपार अवसर हैं , उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न विधियो से भी अवगत कराया।
हुनर को संवारने के लिए किया प्रेरित
सुश्री आयुषी सोनी ने छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित हस्तशिल्प के विभिन्न प्रकार, मिनिएचर आर्ट, लिप्पन आर्ट, क्रोशिया से अपने हुनर को सवारने एवं बाजार प्रदान करने की जानकारी दी।
व्यवसाय को बढ़ाने के बताएं नुस्खे
ई-कॉमर्स पर विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर दीक्षा गुप्ता ने छात्राओं को ई-कॉमर्स के विभिन्न प्रकारो के माध्यम से अपने व्यवसाय को हर घर तक पहुंचाने के विभिन्न तरीकों को बताया। फैशन डिजाइनिंग पर विषय विशेषज्ञ सुश्री अमिता वर्मा ने फैशन डिजाइनिंग की विविध शाखाओ में व्यवसाय करने के तरीके बताएं।
ब्यूटी एंड वैलनेस में रोजगार की अपार संभावना
ब्यूटी एंड वैलनेस पर विषय विशेषज्ञ रेहाना शेख ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसमें आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से कम लागत में अधिक आय की प्राप्ति की जा सकती है।
क्विज प्रतियोगिता में जेनी जैन प्रथम
उद्यमिता विषय पर छात्राओं के लिए क्विज कंपटीशन आयोजित की गई जिसमें जेनी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस एड ऑन कोर्स के माध्यम से छात्राओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों को पहचान कर उसमें अपना करियर बनाने की पहल भी प्रारंभ कर दी है।
Hemant Bhatt