उपलब्धि सरोकार : रतलाम पुलिस को राज्य स्तर पर सीसीटीएनएस रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

उपलब्धि सरोकार : रतलाम पुलिस को राज्य स्तर पर सीसीटीएनएस रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

सात बार प्रथम और तीन बार द्वितीय स्थान हासिल

⚫ डेटा क्वालिटी में 69.40 अंक एवं डेटा क्वांटिटी में 80 अंक किए प्राप्त 

हरमुद्दा
रतलाम,13 नवम्बर। रतलाम पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर माह की सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System) रैंकिंग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

सीसीटीएनएस भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके माध्यम से एफआईआर, गुमशुदगी, मर्ग, निवारक कार्रवाई, अनुसंधान, ई-कोर्ट इंटीग्रेशन आदि पुलिस कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

सात बार प्रथम और तीन बार द्वितीय स्थान हासिल

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम जिले ने वर्ष 2025 में अब तक जारी 10 रैंकिंग में से 7 बार प्रथम एवं 3 बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

डाटा क्वालिटी में 69.40 और डाटा क्वांटिटी में मिले 80 अंक

पुलिस मुख्यालय एससीआरबी भोपाल द्वारा “A” ग्रुप (7500 से अधिक प्राथमिकी वाले जिलों) में की गई मूल्यांकन प्रक्रिया में रतलाम जिले ने डेटा क्वालिटी में 69.40 अंक एवं डेटा क्वांटिटी में 80 अंक प्राप्त कर कुल मिलाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

इन सबका रहा सामूहिक प्रयास

इस सफलता में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, विवेचक, सीसीटीएनएस ऑपरेटर एवं सीसीटीएनएस शाखा टीम का सामूहिक प्रयास रहा। विशेष रूप से स्पोक प्रधान आरक्षक (क) सपना भाटिया, प्रधान आरक्षक (क) सीमा देवदा, बलराम पाटीदार (शाखा प्रभारी), दिनेश सिंह बिष्ट एवं लोमेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।