एमएसएमई मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा शनिवार रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह

एमएसएमई मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा शनिवार रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह

अध्यक्ष मनोहर पोरवाल के साथ उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी और गोविंद काकानी ग्रहण करेंगे पदभार

⚫ सदस्य धीरज व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल,  राजेंद्र मौर्य, राखी व्यास व किरण महावर करेंगे पदभार ग्रहण

हरमुद्दा
रतलाम, 1 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता सांसद अनिता चौहान करेगी।

आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि
समारोह में आरडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी तथा सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर पदग्रहण करेंगे।

इनकी रहेगी विशेष मौजूदगी

पदग्रहण समारोह हाथीखाना स्थित रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय पर आयोजित होगा। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि रहेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।