पुलिस की दबिश : रतलाम के संभ्रांत परिवार के लोग जावरा में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार

पुलिस की दबिश : रतलाम के संभ्रांत परिवार के लोग जावरा में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार

होटल के बाड़े में लगा था जुआरियों का मजमा

⚫ जुआरियों के कब्जे से मिले 1 लाख 60000 और ताशपत्ती

⚫ जुआरियों में रतलाम के चार और जावरा के तीन शामिल

हरमुद्दा
रतलाम, 7 मई। पुलिस ने रतलाम के संभ्रांत परिवार के चार लोगों जावरा में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। सभी होटल के बाड़े में जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार लोगों में जावरा के भी तीन जुआरी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश पत्ती के साथ 1 लाख 60000 रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के थाना प्रभारी वी डी जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।  गठित टीम ने जब होटल तीर्थ पैलेस के पास खुले बाड़े में दबिश दी तो वहां विजय जैन निवासी जावरा अपने कुछ साथियो के साथ जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1,60,000 रुपए जुआ राशि व ताश पत्ते जब्त किए। 272/25   धारा 13 जुआ एक्ट  का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।

पुलिस द्वारा जब्त की गई ताश पत्ती और रुपए

रतलाम के जुआरी

⚫ सुभाष पिता शैतानमल जैन, (60) निवासी चांदनी चौक, रतलाम।

⚫ नीलेश पिता गोपाल सोनी, (42)निवासी भरावा की कुँई , थाना माणक चौक , रतलाम 

⚫ सगीर अहमद पिता गुलाम मोहम्मद (60) निवासी हाट की चौकी, रतलाम 

⚫ रितेश पिता राजकुमार मादरेचा (48) निवासी काटजु नगर, रतलाम 

जावरा के जुआरी

⚫ रामकुमार पिता कैलाशचन्द्र पोरवाल (45) निवासी कोठी बाजार जावरा 

⚫ अश्विन पिता जगदीश ब्राह्मण (50)निवासी सुतारी पुरा जावरा 

⚫ विजय पिता बादर जैन (52) निवासी गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, जावरा