नगर निगम भवन निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा करेंगी ध्वजारोहण
⚫ पशु वध और मटन विक्रय प्रतिबंधित
हरमुद्दा
रतलाम 14 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर निगम भवन पर प्रातः 7.30 बजे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ध्वजारोहण करेंगी।

निगम भवन पर प्रातः 7.30 पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप कुमार गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी के अलावा पार्षदगण सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर पशु वध करना, मटन विक्रय प्रतिबंधित
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Hemant Bhatt