पुलिस सक्रियता : शांति निकेतन में रहने वाले किराना व्यापारी के यहां आधा करोड़ से अधिक की चोरी करने वाले दो चोर को पकड़ा राजस्थान से

पुलिस सक्रियता : शांति निकेतन में रहने वाले किराना व्यापारी के यहां आधा करोड़ से अधिक की चोरी करने वाले दो चोर को पकड़ा राजस्थान से

शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 स्थान पर दिया चोरी की घटना को अंजाम

⚫ अंतर राज्यीय चोर गिरोह ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में चोरी करना भी किया कबूल

⚫ चोरों के कब्जे से आधा करोड़ से अधिक के जेवर सहित नगदी हुए बरामद

⚫ सराहनीय भूमिका निभाने वालों के लिए एसपी ने की इनाम की घोषणा

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास शांति निकेतन में किराना व्यापारी के यहां पर आधा करोड़ से अधिक की चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने राजस्थान से पकड़ लिया है। चोरों की कब्जे से सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी बरामद किया है। अंतर राज्यीय चोर गिरोह ने रतलाम शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है। इसके साथ ही गुजरात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी चोरी करना कबूल किया है। न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। 


पुलिस अधीक्षक के अमित कुमार ने नवीन कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी दी। एसपी ने बताया कि दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के शांति निकेतन में रहने वाले किराना व्यापारी मनीष पिता सुजानमल जैन उम्र 48 साल निवासी ग्राम जामली तहसील पेटलावद जिला झाबुआ हाल मुकाम म.न.45/02, शांतिनिकेतन के यहां पर 13 मई को सुबह ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अप.क्र.371/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रेस वार्ता में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपीसत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य मौजूद थे। 

डूंगरपुर जिले से पकड़ा दो चोरों को

गठित की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाए। साइबर सेल की सक्रियता के चलते दो संदिग्ध व्यक्तियों के जिला डुंगरपुर राजस्थान के होने की जानकारी मिली। प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा सागवाडा व गलियाकोट जिला डुंगरपुर राजस्थान पहुंचकर संदिग्धों को सायबर टीम की मदद से शक्तिसिंह सरदार पिता जीतसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी सागवाडा थाना सागवाडा जिला डूंगरपुर राजस्थान और आनंदसिंह सरदार पिता पर्वतसिंह सरदार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जुतलाई गलियाकोट थाना चितरी जिला डुंगरपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
    
आधा करोड़ से अधिक के जेवर और नगदी जब्त

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात, लेडिस चेन, दो पाटली चूड़ी, तीन चूड़ियां, एक कंगन का पीस, एक जोगलिया पाटलिया पीस, एक पाटली पीस, तीन जोड़ टाप्स, एक टॉप्स का पीस, तीन अँगूठी, एक मंगलसूत्र, एक मंगल सूत्र दाने वाला, एक कंदौरा सोने का, एक जोड़ पायल चाँदी की, एक पीस पायल चाँदी, एक चाँदी की डिब्बी, चाँदी की पायजेब व नगदी 49000 रुपए जब्त किए। इनकी कीमत 53 लाख रुपए आकी गई है।

न्यायालय में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर

अंतर राज्य चोर गिरोह ने कड़ी पूछताछ में रतलाम शहर सहित जिले में आठ स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। इसके साथ ही गुजरात के अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में भी चोरी करने की बात बताई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

होटल संचालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

होटल महाराजा के मालिक मुकेश पिता तुलसीराम हरसोद निवासी ग्राम पिंडावल थाना सावला जिला डूंगरपुर राजस्थान के विरुद्ध भी होटल में रुकने वाले यात्रियों के संबंध में जानकारी नहीं देने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध  पंजीबद्ध किया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी दीनदयाल नगर , निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक उनि अमित शर्मा थाना बिलपांक, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा (प्रभारी सायबर सेल) लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह गौड, नारायण जादौन, ईश्वर सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, दीपक सिंह, अवधेश प्रताप, बिल्लरसिंह, धीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने टीम के लिए ₹30000 के ईनाम की घोषणा की।