चुनाव हलचल : अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा का कब्जा, सह सचिव पद का अटका परिणाम

चुनाव हलचल : अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा का कब्जा, सह सचिव पद का अटका परिणाम

सचिव चेतन केलवा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार 

⚫ सह सचिव के पद लिए पुनः मतगणना के चलते सोमवार दोपहर बाद आएंगे परिणाम

⚫ पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल

⚫ परिणाम आने में हो गई आधी रात

हरमुद्दा
रतलाम, 25 अगस्त। जिला अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने राकेश शर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद पर चेतन केलवा विजयी हुए हैं। देर रात को आए परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह पवार और पुस्तकालय सचिव पद पर सुनीता वासनवाल निर्वाचित घोषित किए गए। सह सचिव पद पर पुनः मतगणना के बाद परिणाम आएंगे। विकास सोनी को 219 और वीरेंद्र कुलकर्णी को 217 मत मिले हैं। इसे लेकर पुनः मतगणना सोमवार को दोपहर बाद की जाएगी। 


रविवार को सुबह 9:00 बजे के बाद से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले बंडल बनाए गए, तत्पश्चात कार्यकारिणी के लिए मतगणना प्रारंभ हुई। शाम को पदाधिकारी के निर्वाचन के लिए मतगणना शुरू हुई। मतगणना कार्य धीमी गति के चलते देर रात तक पूरे परिणाम आ सके। 

नए उम्मीदवार में जताया विश्वास

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अभिभाषक मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के नए उम्मीदवार राकेश शर्मा पर विश्वास जताया। पूर्व अध्यक्ष तथा अन्य उम्मीदवार चुनाव में विजयश्री हासिल नहीं कर सके। पदाधिकारी पद के 20 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवार विजय हुए वहीं 14 उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी।

सोमवार को दोपहर बाद होगी पुनः मतगणना सह सचिव पद के लिए

मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि विकास सोनी को 219 और वीरेंद्र कुलकर्णी को 217 मत मिले हैं। जीत का अंतर काफी कम होने के कारण आपत्ति उठाई गई। रात को समय अधिक हो गया था इसके चलते पुनः मतगणना सोमवार को दोपहर बाद की जाएगी। 

नहीं मना पाए जीत की खुशियां

परिणाम घोषित होने के बाद भी विजय उम्मीदवार और उनके समर्थक जीत की खुशियां नहीं मना पाए। वजह यह थी कि उनके साथी अभिभाषक शिव परमार का शाम को निधन हो गया था। इसके कारण भी शोक का माहौल था। इसके अलावा कुछ समर्थक सहित अन्य अभिभाषक भी मतगणना स्थल से चले गए थे। 

एक नजर किसे मिले कितने मत

⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫

अध्यक्ष पद पर

⚫ विमल छिपानी 25

⚫ दशरथ पाटीदार 157

राकेश शर्मा 338

⚫ सुनील लाखोटिया 145

उपाध्यक्ष पद पर

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील जैन

⚫ नरेंद्र सिंह चौहान 180

⚫ भंवर सिंह हाड़ा 137

सुनील जैन 191

⚫ श्रवण कुमार यादव 141

सचिव पद पर

नवनिर्वाचित सचिव चेतन केलवा

चेतन केलवा 246

⚫ तेजकुमार चौधरी 201

⚫ पंडित हेमन्त शर्मा 210

सह सचिव पद पर

⚫ अजय सिंह चंद्रावत 146

⚫ विकास सोनी 219

⚫ वीरेंद्र कुलकर्णी 217

⚫ शंकर गुर्जर 56

नोट : वीरेंद्र कुलकर्णी और विकास सोनी की जीत में दो मत का अंतर होने से पुनः मतगणना की जाएगी तत्पश्चात परिणाम आएंगे

कोषाध्यक्ष पद पर

नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार

⚫ मनीष महावर 127

⚫ रविकुमार जैन 187

राजेन्द्र सिंह पंवार 303

पुस्तकालय सचिव पद पर

नवनिर्वाचित पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल

⚫ विजय नागदिया 280 

सुनीता वासनवाल 336