चुनाव हलचल : जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी चुनाव में महिला उम्मीदवारों को सर्वाधिक मत, रीना को 375 तो दिव्या को 372 मत

चुनाव हलचल : जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी चुनाव में महिला उम्मीदवारों को सर्वाधिक मत, रीना को 375 तो दिव्या को 372 मत

पदाधिकारी के मत की गणना जारी

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अगस्त। जिला अभिभाषक संख्या के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित हो गए हैं। महिला उम्मीदवारों को सर्वाधिक मत मिले हैं। पदाधिकारी के मतों की गणना चल रही है। परिणाम आने में अभी समय लग सकता हैं।

मतों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अवस्थी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि मतदान के दौरान 748 मतदाताओं में से 672 में मतदान किया था। रविवार को सुबह मतपत्र के बंडल बनाने के पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों के मत की गणना शुरू हुई। सर्वाधिक मत महिला उम्मीदवार रीना चौहान (जैन) को 375 तथा दिव्या शर्मा को 372 मत मिले हैं। कार्यकारिणी के नवें सदस्य कमलेश भंडारी को 197 मत मिले हैं। सबसे कम मत ईश्वरलाल महावर को 120 मिले है। पदाधिकारी के मतों की गणना चल रही है। 

कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव जीतने वाले अभिभाषक

⚫ रीना चौहान 375

⚫ दिव्या शर्मा 372

⚫ भूपेन्द्र सिंह पंवार 354

⚫ सोमेश वर्मा 311

⚫ अनिल वर्मा 281

⚫ सतीश वर्मा 279

⚫ यशपाल कैथवास 235

⚫ आनंद बैरागी 233

⚫ कमलेश भण्डारी 197

⚫⚫⚫⚫⚫

कार्यकारिणी में नहीं जीत पाए सदस्य

⚫ राहुल डामर 182

⚫ मनीष गौसर 167

⚫ अशरार हुसैन 153

⚫ नवीन डामोर 141

⚫ मदनलाल सोलंकी 136

⚫ ईश्वरलाल महावर 120