उपलब्धि सरोकार : चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को
⚫ 10वीं एवं 12वीं में 75% अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
⚫ रिस्ट वॉच एवं शील्ड दी जाएगी विद्यार्थियों को
⚫ 2014 से निरन्तर प्रतिभा सम्मान समारोह
हरमुद्दा
रतलाम, 4 जनवरी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा सत्र 2024-25 का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।

रिस्ट वॉच एवं शील्ड दी जाएगी विद्यार्थियों को
बैठक में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार रिस्ट वॉच एवं शील्ड अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक श्री काश्यप ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
यह थे मौजूद
बैठक में आयोजन समिति के सर्वश्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।
Hemant Bhatt