पुलिस कार्रवाई : जुआ खेलते हुए रतलाम के राकेश सहित पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : जुआ खेलते हुए रतलाम के राकेश सहित पांच लोग गिरफ्तार

पहाड़ी पर चार्जिंग बल्ब लगाकर खेल रहे थे जुआ

⚫ मौके से 54000 नगद व 10 बाइक जब्त

⚫ अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ भागे

हरमुद्दा
रतलाम, 16 फरवरी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले रतलाम के राकेश सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ भाग गए। मौके से पुलिस ने 54000 नगद और 10 बाइक जब्त की है। आरोपी जंगल में पहाड़ी पर चार्जिंग बल्ब जलाकर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। 

पहाड़ी के ऊपर चार्जिंग बल्ब में खेल रहे थे जुआ

पुलिस टीम ने नौगावा के आगे जंगल मे पहाडी पर पुलिस ने रात में दबिश दी। जहा पर कुछ लोग चार्जिग बल्ब लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।  

किससे क्या मिला

⚫ मोहसिन पिता इशामउद्दीन नागोरी (34) निवासी बोहरा बाखल जावरा। कब्जे से नगदी जुआ रकम 9000 तथा 26 ताश के पत्ते।

⚫ जमीरउद्दीन पिता ऱफीकउद्दीन शेख (36) निवासी सुभाष नगर रतलाम। कब्जे से नगदी 8000 रुपए। 

⚫ अफरोज पिता अब्दुल वहीद खान शाह (36) निवासी सुभाष नगर रतलाम। कब्जे से 9500 रुपए। 

⚫ राकेश पिता दिलीप कूमार साल्वी (32) निवासी बाजना बस स्टेण्ड रतलाम। कब्जे से 7000 रुपए।

⚫ रोशिक खान पिता सत्तार खान मेव (31) निवासी सम्यक गोल्ड सिटी जावरा रोड रतलाम।कब्जे से 6500 रुपए।
 
जो आरोपी भाग गए उनके फर्श पर पड़े 14000 रुपए व 26 ताश के पत्ते। 

⚫ कुल जुआ रकम 54000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते मिले।

आरोपियों की विरुद्ध प्रकरण

आरोपियों के विरुध्द थाना नामली पर अपराध क्रमांक 49/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द किया गया। भागने वाले आरोपियों के बारे मे जानकारी लेकर तलाश की जा रही है ।