रतलाम के लोगों की सेहत को लेकर कलेक्टर चिंतित, टीम बनाकर करें सर्वे, पेयजल में अशुद्धि मिलने की न रहे गुंजाइश
⚫ नालिया, सीवरेज, कंस्ट्रक्शन साइट का करें चिह्नांकन
⚫ पेयजल में अशुद्धि मिलाने की संभावना को करें खत्म
⚫ पाइप लाइन सुधार का किया निरीक्षण
हरमुद्दा
रतलाम, 2 जनवरी। शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने केवल सक्रिय हुई बल्कि रतलाम के लोगों की सेहत को लेकर चिंतित भी हो गई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि शहर में टीम गठित कर सर्वे कार्य प्रारंभ कराए। सर्वे में नालियों में लीकेज, सीवरेज में लीकेज, कंस्ट्रक्शन साइट का चिह्नांकन करें, ताकि पेयजल में अशुद्धि मिलने की संभावना न रहे। इस प्रकार से कार्य योजना बनाई जाए की शिकायत की गुंजाइश न रहे। कलेक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पाइप लाइन सुधार एवं टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर मिशा सिंह ने निगम आयुक्त अनिल भाना को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था के संबंध में निरोधात्मक कार्रवाई करें। कार्ययोजना इस प्रकार बनाए कि शिकायत की गुंजाईश न रहें।
पानी का न रहे ओपन सोर्स
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार स्टाफ की व्यवस्था की जाए। किसी भी स्थिति में पानी का ओपन सोर्स न रहे।
पाइप लाइन सुधार एवं टेस्टिंग कार्य का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने रतलाम शहरी क्षेत्र में करमदी रोड, चांदनी चौक एवं शहरी क्षेत्र में जिन-जिन वार्डों से गंदे पानी मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहा चल रहे पाइप लाइन सुधार एवं टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने उचित निराकरण की बताई बात

चांदनी चौक क्षेत्र में उपस्थित लोगों द्वारा सुलभ काम्पलेक्स एवं वाहन रखने के स्थान संबंधी समस्या बताई गई। कलेक्टर ने उचित निराकरण की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के शासकीय अधिकारी कर्मचारी साथ थे।
Hemant Bhatt