ऑल इंडिया यूथ कैंप "द इनर काल" का आयोजन 4 जनवरी से पुदुचेरी में 

ऑल इंडिया यूथ कैंप "द इनर काल" का आयोजन 4 जनवरी से पुदुचेरी में 

रतलाम के करणजीत सिंह, सत्यांश ओझा, स्निग्धा राठौर होंगे शामिल

⚫ एडवेंचर्स, मेडिटेशन, योग ,आर्ट सहित अनेक गतिविधियों का होगा प्रशिक्षण 

हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। श्री अरविंद सोसायटी पुदुचेरी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया यूथ कैंप  " द इनर काल" में रतलाम के करणजीत सिंह, सत्यांश ओझा, स्निग्धा राठौर शिरकत करेंगे।

यह शिविर आत्म-खोज, उद्देश्य की भावना (purpose) और आंतरिक अन्वेषण (inner exploration) तथा अनुशासित जीवन के माध्यम से व्यक्तिगत विकास के लिए डिज़ाइन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में देश के 50 से अधिक युवा सम्मिलित होंगे। शिविर 4 से 12 जनवरी तक पुदुचेरी में रहेगा। शिविर में एडवेंचर्स, मेडिटेशन, योग ,आर्ट सहित अनेक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।