हादसा : प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, ट्रैक्टर गिरा नदी में

हादसा : प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, ट्रैक्टर गिरा नदी में

राहत बचाव कार्य तत्काल शुरू

⚫ ग्रामीणों की मदद से भेजा अस्पताल

⚫ कुछ की तलाश जारी

हरमुद्दा
उज्जैन, 2 अक्टूबर। जिले के बड़नगर के पास चंबल नदी नरसिंगा में पुल से ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर गई। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रभावितों को अस्पताल भेजा गया। कुछ भी अभी तलाश जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार सभी माता जी की मूर्ति विसर्जन के लिए आए थे। तभी यह घटना हो गई। 12 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और नदी में जा गिरा। इस घटना के दौरान ट्रैक्टर में छह से ज्यादा लोग सवार थे, जोकि सीधे नदी में जा गिरे। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नदी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया।

घायलों का अस्पताल में उपचार

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान मे जुटी हैं। नदी में गिरे लोगों में से कुछ लोगों को बचा लिया गया। कुछ की तलाश जारी है। घायलों को गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।