अनुकरणीय सरोकार : कर्म से कमाया अर्थ, लगाया धर्म में, रतलाम को हुआ गर्व
⚫ श्री सालासर धाम में श्री राम कथा की यजमान सीमा प्रभु का किया सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 4 जनवरी। पीठाधीश्वर पूज्य श्री अवधेशानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्री सालासर धाम में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। रतलाम के लिए गर्व की बात यह है कि कर्म के बल पर अर्थ की प्राप्ति करने वाली धर्मनिष्ठ सीमा प्रभु ने सेवा निवृत्ति पर मिली अथाह राशि धर्म के आयोजन में सौंप कर यजमान बनी। आयोजन की यजमान सीमा प्रभु का सम्मान किया गया।

समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ तरनी व्यास ने हरमुद्दा को बताया कि रविवार को सुबह श्री कालिका माता गार्डन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परम आनंद सोशल क्लब के डॉ. पवन मुजावदिया के नेतृत्व में सीमा प्रभु का भव्य सम्मान किया गया। सीमा जी का अर्थ समर्पण भक्ति और सेवा की प्रेरक मिसाल होने साथ सामान्य मध्यम परिवार के लिए गौरवान्वित होने के साथ अनुकरणीय है। ज्ञातव्य है कि सालासर बालाजी धाम में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन हुआ।

सेवा की मिसाल है सीमा
धर्मनिष्ठ सीमा जी को प्रभु भक्ति का जीवंत प्रादर्श श्रीराम कथा की साक्षात् गूंज तथा निस्वार्थ सेवा की मिसाल बताते हुए सम्मानित किया गया। आयोजन में उनके जीवन भर की पूजा-अर्चना, सेवा तथा राम नाम जप की अटूट भावना की भरपूर प्रशंसा हुई। उन्होंने अपने आंगन, मन और जीवन में राम को स्थापित कर सच्ची भक्ति का आदर्श प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने सीमा जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

सम्मान देगा जीवनभर प्रेरणा
सम्मान पर भावुक होकर कहा सीमा ने कहा कि यह स्नेहपूर्ण सम्मान उन्हें जीवन भर प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी के प्रेम को भारतीय संस्कृति का सुंदर रूप बताते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह थे मौजूद
परम आनंद सोशल क्लब के अध्यक्ष अनिल बरमेचा, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर सोकल, सेवाभावी सदस्य संरक्षक बंशीलाल मुजावदिया, विष्णु दलाल, विक्रम सिंह राजावत, अजय त्यागी, दिनेश कुमार, मुरली खंडेलवाल, सुरेश सुराना, ललित सोनगरा, प्रवीण सुराना, गौरव परमार, हरीश रत्नावत, गिरिजाशंकर, श्रीमती शैल कुमार, शारदा मुजावदिया, प्रेमलता शर्मा, संगीता शर्मा, हेमलता मकवाना, हेमा गहलोत, आशा कुमार, सोनिया जैन, मधुबाला रत्नावत, गार्गी ढलवानी सहित अन्य मौजूद थे। संचालन डॉक्टर पवन मुजावदिया ने किया आभार अनिल बरमेचा ने माना।
Hemant Bhatt