सामाजिक सरोकार : भारतीय स्त्री शक्ति जिला रतलाम इकाई ने सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई
हरमुद्दा
रतलाम 4 जनवरी। भारतीय स्त्री शक्ति रतलाम इकाई द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम तीन सत्र में आयोजित किया गया। रतलाम भारतीय स्त्री शक्ति जिला रतलाम इकाई ने सावित्रीबाई फुले जयंती पर सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम के साथ महिला जागृति मेंला 80 फ़ीट रोड पर निर्मला उपाध्याय, डॉ. गीता दुबे के आतिथ्य में आयोजित किया।

प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया। उपाध्यक्ष सारिका शर्मा ने संगठन गीत प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री सविता तिवारी ने संगठन की कार्यप्रणाली और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष वैशाली व्याघ्राम्बरे ने स्वागत भाषण दिया व उपाध्यक्ष सुनीता साखी, कोषाध्यक्ष प्रेमलता जैन, कर्नल रेवा शर्मा ने मंचासीन अतिथिगण का मोती की माला और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रतिभा चांदनीवाला और जयश्री शर्मा ने अतिथि परिचय प्रस्तुत किया। अतिथि संरक्षक निर्मला उपाध्याय और मुख्य वक्ता डॉ. गीता दुबे ने अपने उद्बोधन में स्त्री शक्ति को जागृत होकर शिक्षित होने और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में रोचन सोनटक्के ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति और प्रियांशी शर्मा ने सुमधुर आवाज में राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
प्रस्तुत की एकांकी
सोनाली बोयत,चंद्रकला शर्मा,सीमा पाटीदार,हेमलता शर्मा और बाल कलाकार अश्विका सिंह और टीम ने सावित्रीबाई फुले के जीवन का परिचय देती हुई एकांकी प्रस्तुत की। रंगोली प्रतियोगिता में अनामिका त्रिवेदी और प्रियांशी शर्मा ने प्रथम स्थान, रीना चंदेल और सुहानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लगाया महिला जागृति मेला
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में आयोजित महिला जागृति मेले में विनीता कौशिक, टीना मालवीय, यशोदा पंवार, तृप्ति पंवार, ममता शर्मा, हर्षा शर्मा, भावना शर्मा, आरती चतवानी, सुरभि शिखेडकर, प्रीति करंदीकर, प्रियांशी काले, मनीषा नानवानी, उत्तरा जोशी और प्रीति सैनी ने साड़ी, सूट, स्वेटर, हैंडमेड आइटम, स्नैक्स और कॉस्मेटिक के स्टॉल लगाए। संस्था की मार्गदर्शक डॉ. सुलोचना शर्मा ने ज्ञानवर्धक क्विज के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया।संस्था सदस्य प्रीति शर्मा,कल्पना राजपुरोहित, सरोज परमार, किरण चौहान, विनीता नागोरिया के साथ ही लगभग 125 महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भारत की पहली पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के सम्मान स्वरूप वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली शिक्षिकाओं सुमन त्रिवेदी,नव ज्योति विद्यालय की दिव्यांग शिक्षिका किरण गहलोत, सीमा चौहान, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, गीता दीदी और 2 मिनट से भी कम समय में शिव तांडव स्रोत और 1 दिन में 70 कविताएं लिखने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली प्रतिभा प्रिया उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा निर्णायक अर्चना अग्रवाल और ममता सोलंकी ने की। संचालन अनुभा कानड़े ने किया। आभार सचिव रश्मि व्यास ने माना।
Hemant Bhatt