अकाउंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव

अकाउंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव

हरमुद्दा
रतलाम, 4 जनवरी। अकाउंट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा रविवार 4 जनवरी को बड़बड़  हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई l
इसमें वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारणी के चुनाव संपन्न हुए।

जिसमें अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांचाल, सचिव राहुल भटेवरा, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश गहलोत निर्वाचित हुए। प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष मनोज राठौड़, उपाध्यक्ष अंशुल ऐरन, सचिव संजय शर्मा, सह-सचिव अखिलेश ओझा, सह-कोषाध्यक्ष अनुज गंगवाल द्वारा साल भर के कार्यक्रम  का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं वर्ष 2025 के सभी सम्माननीय सदस्यगण को स्मृति चिह्न भेंट कर संम्मानित किया तत्पश्चात चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हुई ।