कारोबार सरोकार : भव्य स्वदेशी मेला 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक, होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगता

कारोबार सरोकार : भव्य स्वदेशी मेला 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक, होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगता

150 से अधिक स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल

⚫ कई स्वदेशी व्यंजन के स्टॉल

हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर।  स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा शहर के अंबेडकर मैदान में भव्य स्वदेशी मेला 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। शाम को 6:00 से रात 10:30 बजे चलने वाले मेले में व्यंजन सहित अन्य वस्तुओं की 150 स्टाल लगेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।


यह जानकारी स्वदेशी मेला संयोजक वरुण पोरवाल एवं विभाग संयोजक स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा ने पत्रकार वार्ता में दी। श्री पोरवाल ने बताया कि यह मेला बिना किसी व्यावसायिक दृष्टिकोण से स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रतिदिन 5 से 6 हजार लोगों के आने की उम्मीद

रतलाम में यह प्रयास प्रथम बार किया जा रहा है एवं प्रतिदिन पांच से छह हजार शहरवासियों के मेले में आने की संभावना है l इस मेले में बहुत कम दरों पर स्टाल उपलब्ध कराये जा रहे हैं जिससे स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल में प्रोत्साहन मिल सके। पार्किंग एवं प्रवेश शुल्क पूर्णतः निशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही मेले में स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के निर्माताओं एवं उद्यमियों को शहर के युवाओं से रूबरू करा कर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे जिससे कि यहां के युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माताओं के यहां रोजगार प्रदान हो सके। 

यह है आकर्षण

स्वदेशी मेले में 150 से अधिक स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल, कई स्वदेशी व्यंजन के स्टॉल, श्री राम मंदिर, आकर्षक झूले, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता आयोजन आदि प्रमुख आकर्षण है। 

 यह थे मौजूद

चर्चा के दौरान मेला आयोजन समिति के जिला संयोजक ओमप्रकाश पुरोहित, सहसंयोजक राजकमल दुबे, ललित चोपड़ा, संजय बाफना श्रीकांत डोसी, विशाल डांगी आदि मौजूद रहे।