खेल सरोकार : गेंदबाज़ी का सबसे बड़ा दिन खेल इतिहास में
टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी बोलर इतने विकेट एक मैच में नही ले पाया है ना ही कोई ले पाएगा।
⚫ जोस चाको
आज का दिन टेस्ट क्रिकेट के गेंदबाज़ी का सबसे बड़ा दिन है। आज ही के दिन 1956 में ओल्ड ट्रेफ़्ड, मैनचेस्टर , इंग्लैंड में, इंग्लैंड के ऑफ़ spiner James Charles lakar उर्फ़ जिम लेकर ने एक पारी में पूरे 10 विकेट लेकर इतिहास रचा। इस पारी में 51.2-23-53-10 विकेट लिए। इस पहले पहली पारी में 16.4-4-37-9 विकेट लिए। पूरे मैच की बोलिंग 68-27-90-19 विकेट।

टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी बोलर इतने विकेट एक मैच में नही ले पाया है ना ही कोई ले पाएगा। इस मैच का स्कोर England 459Australia 84& 205।इस मैच की खूबी यह थी England ने दूसरी पारी में 150.2 ओवर फेंके। इसमें सबसे ज़्यादा टोनी लॉक ने 55 ओवर डाले 69 रन दिए उन्हें एक भी विकेट इस पारी में नहीं मिला। पहली पारी में एक विकेट टोनी लॉक ने ही लिया। England की ओर से रिचर्ड्सन ने 104 व पेशे से पादरी शेपर्ड ने 113 रन बनाए। पूरी सीरीज में लेकर ने 46 विकेट लिए। जो सीरीज़ के record के मान से दूसरे स्थान पर है। सीरीज का record Sid Barnes का 49 विकेट का है। लेकर के बाद कुम्बले व न्यू Zealand के एजाज़ पटेल बोलर है जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए। कुम्बले ने 74 रन देकर 10 विकेट 7 फ़रवरी 1999 को लिए। पटेल ने इंडिया के विरुद्ध 3 December 21 में 119 रन देकर 10 विकेट लिए। पटेल एक मात्र बोलर है जिसके 10 विकेट लेने के बावजूद उनकी टीम हार गई। लेकर के पहले एक मैच में सर्वाधिक विकेट का record Sid Barnes का था उन्होंने 1913 में 159रन देकर 17 विकेट लिए थे। पदार्पण टेस्ट का record हिरवानी का है जिन्होंने 16 विकेट 136 रन देकर लिए ।लेकर ने 46 टेस्ट में 193 विकेट लिए। फ़र्स्ट क्लास में 450 मैच में 1944?विकेट लिय। आज के दिन 1919 में India के पूर्व कप्तान लेफटेंट कर्नल हेमु अधिकारी का जन्म हुआ। उन्होंने 21 टेस्ट खेले 872 रन बनाए। वे 1971 में India के मैनेजर थे। जब पहली बार इंडिया ने England को उनकी धरती पर हराया। इन्होंने गावस्कर, मोहिंदर, वेंगसरकर ,रवि शास्त्री, कपिल, किरमानी, श्रीकांत को आगे बढ़ाने में बहुत सहयोग दिया। एक टेस्ट में कप्तानी की ।India के पहले 47 टेस्ट में 21 में वे खेले । 1959 में last टेस्ट खेला।
आज ही दिन 1943 में वर्ल्ड वॉर में इंग्लैंड के बॉलर हैडली वायरिटी निधन हो गया वे मात्र 38 वर्ष के थे। उन्होंने लास्ट टेस्ट 2 nd वर्ल्ड वार के ठीक पहले जून 39 में खेला था। उन्होंने 40 टेस्ट में 144 विकेट लिए और फर्स्ट क्लास में 378 मैच में 1956 विकेट मात्र 14.90 के औसत से लिए यह औसत दुनिया में पांचवे नंबर पर है। यॉर्क शायर से खेलते हुए नोटिंगशायर के विरुद्ध 1932 में 19 ओवर में मात्र 10 रन देकर 10 विकेट लिए जो आज भी फर्स्ट क्लास का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
फिल्म जगत में भी आज का दिन महत्वपूर्ण
फ़िल्मी जगत के महान गायक मोहम्मद रफ़ी 1980 में इस दुनिया से चले गए। वे मात्र 55 साल 7 महीने 7 दिन के थे। आज ही के दिन 1947 में फ़िल्मी जगत की बहुत अछी कलाकार मुमताज़ का जन्म हुआ। वे आज 79 साल की हो गई। आज हिंदी साहित्य के दैदीप्यमान नक्षत्र मुंशी प्रेमचंद का भी जन्मदिन है।

⚫ जोस चाको ,पूर्व खेल अधिकारी ,भोपाल
Hemant Bhatt