मुख्यमंत्री का रतलाम आगमन : काफिले की गाड़ियों में डीजल के साथ भर दिया पानी, व्यवस्था के लिए मंगवाए दूसरी गाड़ियां
⚫ शक्ति फ्यूल से भरवारा था डीजल
⚫ कुछ दूरी के बाद ही गाड़ियां हो गई बंद
⚫ प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे मौके पर
हरमुद्दा
रतलाम, 27 जून। मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन को लेकर जहां तैयारी की जा रही है वहीं उनके काफिले में लगी गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भरने का मामला सामने आया है। गाड़ियां डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गई प्रशासन को खबर मिली मौके पर जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे। इस घटना से हड़कंप मच गया। व्यवस्था के लिए दूसरी गाड़ियां मंगवाई गई। प्रशासन के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर माजरा क्या है वही एरिया मैनेजर ने प्राथमिक रूप से बताया है कि टैंक में पानी का रिसाव हो गया होगा।

राइज कॉन्क्लेव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है। गुरुवार रात को उनके काफिले के लिए इंदौर से करीब 19 गाड़ियां रवाना हुई थी। वह रतलाम के बाहर शक्ति फ्यूल से डीजल भरवा कर, जब आगे बढ़ी तो कुछ दूरी के बाद जाकर बंद हो गई। एक गाड़ी दो गाड़ी ऐसे करते हुए सभी गाड़ियां बंद हुई, तो हड़कंप मचा। प्रशासन को जानकारी मिली। खाद्य विभाग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गाड़ियां बंद होने से मच गई अफरा-तफरी

गाड़ियां बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे गाड़ियों को धक्का देकर सड़क के किनारे खड़ा किया गया। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय और खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सहित कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों के डीजल टैंक खुलवाकर चेक किए। जांच में पता चला कि 20 लीटर डीजल में से लगभग 10 लीटर तो पानी ही था। सभी कारों में यही हाल था।
ट्रक भी हो गया था बंद
इसी पेट्रोल पंप से एक ट्रक ने भी लगभग 200 लीटर डीजल भरवाया था। वह ट्रक भी कुछ दूर जाकर बंद हो गया। अधिकारियों ने तुरंत भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर को बुलाया।
टैंक में हो गया होगा जल का रिसाव
एरिया मैनेजर ने बताया कि बारिश की वजह से टैंक में पानी रिसने की संभावना है।
डंटे रहे अधिकारी
देर रात तक अधिकारी पेट्रोल पंप पर ही डटे रहे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तुरंत पेट्रोल पंप को सील कर दिया। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं। ताकि वे कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
Hemant Bhatt